6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला सीलबंद,...

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज के खिलाफ यौन उत्पीड़न का मामला सीलबंद, 5 करोड़ की मानहानि के बाद हुआ समझौता

Published on

नई दिल्ली

एक दशक पहले सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज पर एक लॉ इंटर्न ने यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद जज ने 5 करोड़ की मानहानि का केस कर दिया। अब दोनों के बीच समझौता हो गया है, जिसके बाद केस से संबंधित सारे रेकॉर्ड सीलबंद कर दिए गए हैं। एग्रीमेंट के तहत दिसंबर 2013 में पूर्व जज के खिलाफ दिए अपने शिकायती पत्र को इंटर्न वापस लेने के लिए तैयार हो गई। इस पत्र को उन्होंने तत्कालीन सुप्रीम कोर्ट के सेक्रेट्री जनरल को भेजा था। साथ ही शिकायतकर्ता ने कहा है कि वह भविष्य में पूर्व जज के खिलाफ कोई दावा या यौन उत्पीड़न के आरोप नहीं लगाएगी।

जस्टिस केएम जोसेफ और बीवी नागरत्न ने 24 मार्च के अपने आदेश में एग्रीमेंट का संज्ञान लेते हुए दिल्ली हाई कोर्ट के समक्ष लंबित मामले को खत्म कर दिया। पूर्व जज भी इस बात पर राजी हुए हैं कि वह भविष्य में इंटर्न के खिलाफ कोई दावा नहीं करेंगे। दोनों पक्षों ने कोर्ट से सभी रेकॉर्ड सीलबंद करने का अनुरोध किया है। शिकायतकर्ता और पूर्व जज के बीच समझौते में कहा गया है कि इसका न सिर्फ वे पालन करेंगे बल्कि उनके परिवार के सदस्य, एजेंट और वकील भी इसे मानेंगे।

जस्टिस जोसेफ की अगुआई वाली पीठ ने कहा कि सभी पक्ष समझौते की शर्तों से बंधे हैं। हम यह निर्देश देते हैं कि सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका, हाई कोर्ट में मूल केस, दस्तावेज, लिखित जवाब, आवेदन आदि जो भी न्यायिक रेकॉर्ड में शामिल किए गए थे, सभी को सीलबंद कर रेकॉर्ड रूम में भेजा जाएगा। पूर्व जज की ओर से दिल्ली हाई कोर्ट में लॉ इंटर्न के खिलाफ मानहानि का केस किए जाने के बाद, कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की रिपोर्टिंग से मीडिया को रोक दिया था।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...