11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयपहलगाम हमले पर शेख हसीना का खौला खून, भारत को खुले समर्थन...

पहलगाम हमले पर शेख हसीना का खौला खून, भारत को खुले समर्थन का किया ऐलान, जानें क्या कहा

Published on

ढाका/नई दिल्ली:

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए बर्बर आतंकवादी हमले पर दुख और गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने दो-टूक शब्दों में पहलगाम आतंकवादी हमले की निंदा की है और आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ एकजुटता का ऐलान किया है। शेख हसीना पिछले साल अगस्त महीने से ही भारत में शरण लिए हुए हैं। उनके इस बयान को अवामी लीग के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है। हसीना को भारत समर्थक नेता के तौर पर देखा जाता है। मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भी पहलगाम हमले की निंदा की है।

शेख हसीना ने क्या कहा
अवामी लीग ने एक्स पर लिखा, “अवामी लीग की अध्यक्ष और प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कश्मीर के पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है और विरोध जताया है। अपने बयान में उन्होंने इस बर्बर हमले के पीड़ितों के प्रति गहरा दुख और शोक व्यक्त किया है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अवामी लीग की अध्यक्ष ने कहा कि आतंकवादी मानवता की प्रगति को रोकना चाहते हैं-वे मानव सभ्यता के सबसे बड़े दुश्मन हैं।”

आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्धता को दोहराया
उन्होंने आगे लिखा, “बांग्लादेश अवामी लीग हमेशा अपने मूल सिद्धांतों और विचारधारा के आधार पर आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से खड़ी रही है। हम दुनिया भर में मानवीय राजनीतिक मूल्यों के लिए अटूट समर्थन देते हैं। कश्मीर में आतंकवादी हमला एक मानवीय दुनिया के निर्माण के लिए एक गंभीर खतरा है और मानव सभ्यता के दिल पर एक गहरा घाव है। बांग्लादेश अवामी लीग इन चरमपंथी ताकतों के खिलाफ वैश्विक संघर्ष में पूरा समर्थन देना जारी रखेगी। हम मांग करते हैं कि ऐसे बर्बर हमलों के लिए ज़िम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाया जाए।”

हसीना ने आतंकवाद की कड़ी निंदा की
उन्होंने आगे कहा कि बांग्लादेश अवामी लीग आतंकवाद और चरमपंथ के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर कायम है। हमारी प्रतिबद्धता लोगों के बीच एकजुटता को बढ़ावा देकर एक मानवीय समाज, राज्य और दुनिया का निर्माण करने में निहित है। हम आतंकवाद के ऐसे कृत्यों की स्पष्ट और दृढ़ता से निंदा करते हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...