17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयसीमा हैदर को वापस पाकिस्‍तान भेज देना चाहिए? देश का मूड क्‍या...

सीमा हैदर को वापस पाकिस्‍तान भेज देना चाहिए? देश का मूड क्‍या है, सर्वे में बड़ा खुलासा

Published on

नोएडा

पाकिस्तान से अपने प्रेमी सचिन मीणा के साथ रहने के लिए नेपाल के रास्ते ग्रेटर नोएडा के रबुपुरा पहुंची सीमा हैदर को लेकर देश का मूड बदलने लगा है। लोगों के बीच सीमा हैदर को लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनने लगी है। पहले हुए सर्वे में सीमा हैदर को भारत में रखे जाने के पक्ष में लोगों का रुझान दिख रहा था। अब स्थिति बदल गई है। लोग अब सीमा हैदर को वापस पाकिस्तान भेजने की बात कर रहे हैं। हमारे सहयोगी टाइम्स नाउ नवभारत के सर्वे में यह चौंकाने वाला परिणाम सामने आया है। दरअसल, सीमा हैदर से यूपी एटीएस, नोएडा पुलिस और आईबी की ओर से पूछताछ और जांच चल रही है। इसके अलावा खुफिया एजेंसियों की भी नजर पाकिस्तान से भारत आए इस चार बच्चों की मां पर है।

30 वर्षीय पाकिस्तानी महिला के चार बच्चों के साथ बिना वैलिड कागजातों के सीमा पार कर आने के मामले में केस दर्ज हो चुका है। पिछले दिनों यूपी एटीएस ने सीमा, उसके प्रेमी सचिन मीणा और सचिन के पिता नेत्रपाल के साथ तीन दिनों तक पूछताछ की। गुरुवार को यूपी एटीएस ने तीनों को उनके घर पर छोड़ा था। शुक्रवार को दिन भर मीडिया का जमावड़ा सीमा के घर पर लगा रहा। शनिवार को सीमा के तबीयत बिगड़ने की खबर सामने आई। इस मुद्दे की देश के लगभग हर हिस्से में चर्चा हो रही है।

क्या है सर्वे का परिणाम?
सीमा हैदर को पाकिस्तान भेजा जाए या भारत में रखा जाए? इस सवाल पर टाइम्स नाउ का सर्वे हुआ। इस सर्वे में 75 फीसदी लोगों ने कहा कि सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेज दिया जाना चाहिए। उसे देश से बाहर किया जाना चाहिए। केवल 25 फीसदी लोगों ने ही सीमा को भारत में रखे जाने की वकालत की है। सीमा को स्वीकार करो की बात कही गई। सर्वे में दिल्ली, नोएडा, लखनऊ और भोपाल के लोगों की अलग-अलग राय सामने आई।

सर्वे के शुरुआती रुझानों में करीब 63 फीसदी लोगों ने सीमा को भारत में रखने की वकालत की थी। लेकिन, सर्वे में जैसे-जैसे लोगों का आंकड़ा बढ़ता गया। परिणम उलटने लगा। बाद में 75 फीसदी लोग सीमा को भारत में रखे जाने के विरोध में दिखने लगे।

भारत की नागरिकता देने की मांग
सीमा हैदर ने इससे पहले राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका लगाई है। इसमें उसने खुद और अपने बच्चों को भारत की नागरिकता देने की मांग की है। उसने राष्ट्रपति को भेजी गई दया याचिका में एक्टर अक्षय कुमार, आलिया भट्‌ट, गायक अदनान शामी के नाम का जिक्र किया गया है। याचिका में सीमा ने कहा है कि इन लोगों को जब भारत की नागरिकता मिल सकती है तो उसे क्यों नहीं भारत की नागरिकता दी जा सकती है।

दरअसल, अक्षय कुमार के पास कनाडा, आलिया भट्‌ट के पास ब्रिटिश तो पाकिस्तानी गायक अदनान शामी के पास भारत की नागरिकता है। ऐसे में आलिया ने कहा कि मैं अब भारत की बहू हूं। इस लिहाज से मुझे स्वीकार किया जाए। प्यार के अलावा मेरा कोई मकसद नहीं है।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...