17.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराष्ट्रीयश्रद्धा के शव काटे, साक्षी को जिंदा 21 बार घोंपा... हैवानियत में...

श्रद्धा के शव काटे, साक्षी को जिंदा 21 बार घोंपा… हैवानियत में आफताब से कम नहीं हत्यारा साहिल

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में साहिल ने जिस हैवानियत से साक्षी की हत्या कर दी, उससे पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। साहिल ने बेरहमी से 21 बार साक्षी पर चाकू से वार किया। वो बीच सड़क पर हमले करता रहा। इस दौरान वहां कई लोग मूकदर्शक बनकर खड़े रहे। साहिल को किसी का डर नहीं था। उसके सिर पर खून इस कदर सवार था कि जब चाकू मारकर भी उसका दिल नहीं भरा तो उसने एक बड़ा पत्थर उठाकर पीड़िता पर फेंक दिया। इसके बाद वो साक्षी को लात मारकर वहां से फरार हो गया। इस हत्याकांड के बाद दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस की चर्चाएं फिर से तेज हो गई हैं। जिस हैवानियत से साहिल ने साक्षी का कत्ल किया वो किसी भी तरह से श्रद्धा के हत्यारे आफताब से कम नहीं है। आफताब ने श्रद्धा के शरीर के कई टुकड़े किए और फ्रिज में रखा, तो साहिल खुलेआम दरिंदगी से साक्षी की हत्या की।

आफताब से कम नहीं है साहिल
पिछले साल दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आफताब की कहानी ने भी इसी तरह देशभर में सबको दहला दिया था। उसने अपने कबूलनामे में इस बात का खुलासा किया कि उसने श्रद्धा का पहले खून किया, इसके बाद उसकी लाश के 35 टुकड़े किए। आफताब ने लाश के टुकड़े छिपाने के लिए एक फ्रिज खरीदा। वो धीरे-धीरे लाश के टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। इतना ही नहीं पुलिस की जांच में पता चला कि आफताब के कई महिलाओं से संबंध थे। जब श्रद्धा की लाश फ्रिज में थी, तब भी आफताब दूसरी महिला को घर लाया और उसे श्रद्धा की अंगूठी गिफ्ट की। फिलहाल आफताब तिहाड़ जेल में है। वहीं उसने अदालत के सामने अपने गुनाह को कबूल करने से इनकार कर दिया है।

पूरे प्लान से किया साक्षी का मर्डर
साक्षी मर्डर केस में भी साहिल की हैवानियत ऐसी ही है। आफताब ने श्रद्धा की कत्ल करने के बाद लाश के टुकड़े किए, तो साहिल ने सरेआम साक्षी पर चाकूओं से कई वार किए। इतना ही नहीं वो एक बार साक्षी को मारकर आगे बढ़ा, लेकिन फिर वापस आकर एक बड़े पत्थर से साक्षी पर हमले किए। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि साहिल पूरे प्लान के साथ साक्षी की हत्या करने आया था। उसे किसी का डर भी नहीं था।

‘गले में रुद्राक्ष की माला पहनता था साहिल’
साक्षी की एक दोस्त ने बताया है कि उसने कभी साहिल के बारे में मुझसे जिक्र नहीं किया था। साक्षी के घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था इसलिए वो अपनी दोस्त के घर पर रह रही थी। साक्षी के दोस्त ने बताया कि साहिल ने अपना पूरा नाम नहीं बताया था। साहिल हिंदू होने का दावा करता था। वो गले में रुद्राक्ष की माला पहनता था और कलवा बांधता था। साहिल को लगता था कि साक्षी उसे प्यार करती थी, लेकिन ऐसा नहीं था, ये मामला एक तरफा प्यार का है।

Latest articles

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...