7.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयबर्गर किंग शूटआउट की CCTV फुटेज लीक करने के आरोप में SI...

बर्गर किंग शूटआउट की CCTV फुटेज लीक करने के आरोप में SI और हेड कांस्टेबल सस्पेंड

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह राजधानी के एक फूड आउटलेट बर्गर किंग के अंदर एक शख्स को गोली मारने की सीसीटीवी फुटेज लीक होने के मामले में एक सब-इंस्पेक्टर और एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है. दोनों पुलिसकर्मी सुभाष नगर पुलिस चौकी में तैनात थे.

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन का वो इलाका सुभाष नगर पुलिस चौकी के अधिकार क्षेत्र में मौजूद है. जहां 26 वर्षीय अमन की 18 जून को बर्गर किंग आउटलेट के अंदर दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त वो एक महिला के साथ वहां बैठे हुए थे.

पुलिस ने बताया कि अमन को 38 गोलियां लगी थीं. शूटिंग का 14 सेकंड का सीसीटीवी फुटेज 20 जून को सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें अमन पर हमला करने वाले हमलावर सार्वजनिक रूप से दिखाई दे रहे थे.

पीटीआई के मुताबिक, इसी साल फरवरी में दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने सभी जिला और इकाई प्रमुखों को किसी भी अपराध के सीसीटीवी फुटेज लीक न करने का आदेश जारी किया था. हालांकि, सूत्रों ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों ने आगे की जांच के लिए फुटेज को अन्य इकाइयों में अपने समकक्षों के साथ साझा किया था. अब सीसीटीवी फुटेज लीक होने की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

आपको बता दें कि हाल ही में पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में पिछले सप्ताह मंगलवार की देर शाम बर्गर किंग आउटलेट में हुई गोलीबारी का सीसीटीवी सामने आया है. जिसमें दिखाई दे रहा है कि बदमाश बेखौफ होकर अमन को गोली मार रहे हैं. गोलियां चलने के बाद भगदड़ मच जाती है और लोग इधर-उधर दौड़ने लगते हैं.

18 जून की शाम करीब 9 बजकर 40 मिनट तीन हमलावरों ने करीब 40 राउंड फारयिंग कर अमन को मौत के घाट उतार देते हैं. वायरल सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि जहां शूटर बैठे हैं ठीक उसी के साथ वाली टेबल पर अमन अपनी दोस्त अनु के साथ बैठा हुआ है.

मौका मिलते ही सफेद रंग की शर्ट पहना शूटर उठता है और अमन पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर देता है. अमन अपनी जान बचाने के लिए कैश काउंटर की तरफ दौड़ता है लेकिन हमलावर भी फायरिंग करते हुए उसके पीछे पहुंचकर गोलियां मारते हैं. इसके बाद अनु भी आरोपियों के साथ बाहर भाग जाती है.

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...