6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनक्सली हमले में गई थी SI की जान, बहन की शादी में...

नक्सली हमले में गई थी SI की जान, बहन की शादी में पहुंच गई पूरी बटालियन, निभाया भाई का फर्ज

Published on

दिल्ली,

सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन के जवान एसआई रोशन कुमार 2019 में नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हो गए थे. इस वर्ष उनकी इकलौती बहन की शादी परिजनों ने तय की थी. इसकी सूचना परिजन ने कोबरा बटालियन के अधिकारियों और जवानों को भी दी. जिसके बाद शादी के दिन कोबरा बटालियन के जवानों ने पहुंचकर न सिर्फ भाई का फर्ज निभाया बल्कि आर्थिक मदद भी की.

शादी के दिन जिस तरह से गांव में सीआरपीएफ के जवान पहुंचे और भाई का फर्ज निभाया, उसे देखकर गांव वालों को भी विश्वास नहीं हो रहा था. वहीं, शादी में पहुंचे जवानों को देखकर शहीद के परिजन भी भावुक हो गए.

शादी में पहुंचे कोबरा बटालियन के अधिकारी ने कहा कि जवानों का फर्ज देश सेवा का होता है. रोशन अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए थे. इकलौती बहन की शादी में परिजनों को मलाल न हो इसलिए बटालियन के जवानों ने शादी में पहुंचकर भाई का फर्ज निभाया. इस दौरान शादी में मौजूद सभी की आंखें नम हो गईं.

शादी की वीडियो जवानों ने खुद किया पोस्ट
शहीद जवान की बहन की शादी की फोटो और वीडियो जवानों ने खुद अपने सोशल प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है. शेयर किए एक वीडियो में शहीद जवान की बहन जयमाल के लिए जा रही है और कोबरा बटालियन के जवान दोनों तरफ से खड़े होकर स्टेज पर लेकर जा रहे हैं. जबकि कुछ जवान शादी की व्यवस्थाओं को भी देख रहे हैं.

2 साल पहले शहीद हुए थे रोशन कुमार
सीआरपीएफ की 205 कोबरा बटालियन में अपनी पोस्टिंग के दौरान एसआई रोशन कुमार शहीद हो गए थे. जानकारी के मुताबिक 13 फरवरी 2019 को असुरैन, थाना – लुटुवा, जिला- गया, बिहार में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. मुठभेड़ में रोशन कुमार अपनी ड्यूटी निभाते हुए शहीद हो गए.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...