10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयठग किरण पटेल के साथ आया बेटे का संपर्क, CMO के अधिकारी...

ठग किरण पटेल के साथ आया बेटे का संपर्क, CMO के अधिकारी ने दिया इस्तीफा, लेकिन बताया निर्दोष

Published on

नई दिल्ली

गुजरात सीएमओ में अतिरिक्त जनसंपर्क अधिकारी हितेश पांड्या ने लगभग 22 साल तक कार्यालय में रहने के बाद शुक्रवार शाम अपना इस्तीफा सौंप दिया। वजह उनके बेटे अमित अमित पांड्या के ठग किरण पटेल संपर्क में होने को बताया जा रहा है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने पिछले दिनों ठगी के आरोप में किरण पटेल को गिरफ्तार किया था और इस ही मामले में अमित पांड्या को भी पूछताछ के लिए जम्मू-कश्मीर बुलाया गया है। हितेश पांड्या, केशुभाई पटेल, नरेंद्र मोदी, आनंदीबेन पटेल, विजय रूपानी और भूपेंद्र पटेल सहित पांच मुख्यमंत्रियों के अधीन काम कर चुके हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए 73 वर्षीय पांड्या ने कहा, ‘मैंने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री (भूपेंद्र पटेल) को सौंप दिया है। किसी ने मुझे इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा। मुझे लगा कि मुझे इस्तीफा दे देना चाहिए। मैं अपना लंबित कार्य 31 मार्च तक समाप्त कर दूंगा और कार्यालय से मुक्त हो जाऊंगा।

अपने इस्तीफे से कुछ घंटों पहले उन्होने स्वीकार किया कि उनके 43 वर्षीय बेटे अमित पांड्या ने इस महीने किरण पटेल के साथ “व्यावसायिक उद्देश्य के लिए” उनकी सहमति से जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। इस महीने की शुरुआत में जम्मू-कश्मीर में अमित और जय सीतापारा नामक एक अन्य व्यक्ति को किरण पटेल के साथ गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में पूछताछ के लिए अमित और सीतापारा को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बुलाया है।

पंड्या के मुताबिक उनका बेटा निर्दोष है। अपने बेटे के मौजूदा ठिकाने के बारे में पूछे जाने पर पांड्या ने कहा कि वह कश्मीर में है। जम्मू कश्मीर पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है।

पांड्या के मुताबिक उनका बेटा अपनी फर्म सेफ सॉल्यूशन के जरिए सीसीटीवी कैमरे जैसे घरेलू सुरक्षा उपकरणों का कारोबार करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अमित बीजेपी से जुड़े रहे हैं और गुजरात के नॉर्थ जोन में पार्टी के सोशल मीडिया सेल के संयोजक रहे हैं।

इस बीच पंड्या ने किरण पटेल के सीएमओ से किसी भी तरह के संबंध होने की जानकारी से इनकार किया। लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि 2011 में किरण पटेल उनके द्वारा बनाई गई एक निजी संस्था नेशन फर्स्ट फाउंडेशन (NFF) से जुड़े थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...