9.6 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने विश्व हिंदू कांग्रेस का किया...

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने विश्व हिंदू कांग्रेस का किया समर्थन

Published on

नई दिल्ली,

दक्षिण अफ्रीका के क्रिकेटर केशव महाराज ने 24 नवंबर से बैंकॉक में होने वाली तीन-दिवसीय विश्व हिंदू कांग्रेस (डब्ल्यूएचसी)-2023 को अपना समर्थन दिया है. वर्ल्ड हिंदू फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

डब्ल्यूएचसी द्वारा शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में महाराज को यह कहते हुए सुना गया, ‘सभी को नमस्ते. मैं बैंकॉक में होने वाली विश्व हिंदू कांग्रेस के लिए अपनी शुभकामनाएं देना चाहता हूं. दुर्भाग्य से, मैं विश्व कप प्रतिबद्धताओं के कारण वहां नहीं रहूंगा, लेकिन मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि यह एक अद्भुत घटना होगी. जय श्री राम.’

भारत में चल रहे आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्वकप 2023 के लिए महाराज दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम का हिस्सा हैं. सम्मेलन के आयोजक ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वह अपने देश की टीम के ‘महत्वपूर्ण सदस्य’ हैं, जिसने सेमीफाइनल के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है.

पहला सम्मेलन 2014 में दिल्ली में और दूसरा 2018 में शिकागो में आयोजित किया गया था. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डब्ल्यूएचसी-2023 को संबोधित करेंगे.

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...