14.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयNEET के रिजल्ट पर स्टूडेंट्स ने जताई बड़ी आपत्ति, शिक्षामंत्री को चिट्ठी...

NEET के रिजल्ट पर स्टूडेंट्स ने जताई बड़ी आपत्ति, शिक्षामंत्री को चिट्ठी लिख लगाई ये गुहार

Published on

नई दिल्ली,

NEET UG परीक्षा पर उठे विवाद के मामले में सुप्रीम कोर्ट के NTA को दिए आदेश पर कुछ छात्रों ने आपत्ति जताते हुए शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चिट्ठी लिखी है. छात्रों ने गुहार लगाई है कि शहर और परीक्षा केंद्र के मुताबिक रोल नंबर के साथ रिजल्ट अपलोड किया जाए. उससे भी पहचान गोपनीय रखने में कोई दिक्कत नहीं होगी. इससे डेटा एनालिसिस करने में भी आसानी होगी.

विदुषी शर्मा ने चिट्ठी में लिखा है कि जिस तरह से रिजल्ट बताया गया है, उससे कोई मतलब नहीं निकल रहा है. बल्कि भ्रम की स्थिति बढ़ गई है, क्योंकि रोल नम्बर की जगह डमी यानी छद्म नंबर हैं. NTA ने रोल नंबर की जगह सीरियल नंबर लिखे हैं, जबकि परीक्षा सेंटर वाइज ये एकरूपता में नहीं हैं.

याचिकाकर्ताओं में से कुछ के वकील धीरज सिंह के मुताबिक असंतुष्ट NEET UG के छात्रों ने केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान और NTA महानिदेशक प्रदीप कुमार खरोला को लिखे पत्र में परीक्षा वाले शहरों और वहां के परीक्षा केंद्रों के आधार पर परिणाम वेबसाइट पर अपलोड करने का अनुरोध किया है.

NTA की वेबसाइट पर शनिवार दोपहर को अपलोड किए गए नतीजों के तरीके पर अपना विरोध छात्रों ने जताया है. शनिवार को NTA की वेबसाइट पर जो रिजल्ट जारी किया गया है, उसमें छात्रों के रोल नंबर नहीं हैं. छात्रों की दलील है कि रोल नंबर जारी करने से कोई पहचान उजागर नहीं होती. सुप्रीम कोर्ट ने पहचान गुप्त रखने के लिए सिर्फ छात्रो के नाम गुप्त रखने को कहा था ना कि रोलनंबर.

छात्रों का कहना है कि NTA ने रोलनंबर को सीरियल नंबर मे बदल दिया है, इससे उन्हें परीक्षा में मिले अपने नंबर जानने में कठिनाई हो रही है. छात्रों ने वेबसाइट पर शहर, सेंटर के साथ रोलनंबर जारी करने की गुहार लगाई है. सोमवार को होने वाली सुनवाई के दौरान छात्र इस मुद्दे को अदालत के सामने भी रखेंगे.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...