12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयसमन किए नजरअंदाज, व्हाट्सएप चैट भी डिलीट... किस ग्राउंड पर ED ने...

समन किए नजरअंदाज, व्हाट्सएप चैट भी डिलीट… किस ग्राउंड पर ED ने अमानतुल्लाह को किया गिरफ्तार

Published on

नई दिल्ली,

ईडी ने आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. ईडी ने सुबह उनके घर पर छापेमारी की जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया. यह गिरफ्तारी दिल्ली के कथित वक्फ घोटाले में हुई है. अमानतुल्लाह खान दिल्ली की ओखला सीट से विधायक हैं. उन पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने और अपने करीबियों की नियुक्तियां करने का आरोप है.

किन ग्राउंड्स पर हुई गिरफ्तारी?
सूत्रों ने बताया कि ईडी ने अमानतुल्लाह खान को किन आधारों पर गिरफ्तार किया है. ईडी ने कहा कि अमानतुल्लाह को कई समन भेजे गए लेकिन वह पेश नहीं हुए. एजेंसी ने कहा कि अमानतुल्लाह किसी भी तरह से सहयोग नहीं कर रहे हैं. वह जांच को विफल करने के उद्देश्य से जानबूझकर सहयोग नहीं कर रहे.

ईडी ने बताया कि जब्त की गई सफेद डायरी से उनके और उनके करीबी सहयोगियों के बीच करोड़ों रुपये के भारी नकद लेन-देन का पता चला है. उनके मोबाइल फोन से आपत्तिजनक सबूत भी मिले हैं. अक्टूबर 2023 में तलाशी के दिन ही उनके मोबाइल फोन से व्हाट्सएप कंटेंट डिलीट कर दिया गया था.

कोर्ट में क्या बोले अमानतुल्लाह?
ईडी ने सोमवार को अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. कोर्ट में अमानतुल्लाह ने कहा, ‘अरेस्ट हो गए हैं, और क्या कहेंगे. पुराने आरोप हैं, पहले बेल मिल चुकी है.’ ईडी के वकील ने कहा, ‘हमने आज सुबह 11:20 बजे उन्हें गिरफ्तार किया है. इस मामले का बैकग्राउंड कोर्ट को पता है. अभियोजन पक्ष की एक शिकायत पहले ही दर्ज हो चुकी है. चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. वे अभी भी हिरासत में हैं. उनकी नियमित जमानत खारिज कर दी गई.’

ईडी ने बताया कि अमानतुल्लाह ने इस कोर्ट में, हाई कोर्ट में और फिर सुप्रीम कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी और सभी खारिज हो गईं. उन्हें धारा 19 पीएमएलए के तहत गिरफ्तार किया गया है. उन्हें 14 समन जारी किए गए थे लेकिन वह सिर्फ एक बार पेश हुए, वह भी सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के बाद.

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...