9.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयमोदी सरकार को सुप्रीम झटका, CJI ने संवैधानिक बेंच के पास भेजा...

मोदी सरकार को सुप्रीम झटका, CJI ने संवैधानिक बेंच के पास भेजा Delhi Ordinance, मानसून सत्र में बिल लाने जा रहा था केंद्र

Published on

नई दिल्ली

Delhi Ordinance पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ा झटका दिया है। फैसला किया गया है कि इस मामले की सुनवाई संवैधानिक बेंच करेगी। सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ पांच जजों की बेंच का गठन करेंगे जो देखेगी कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ लाया गया आर्डिनेंस सही है या गलत।

दिल्ली के ब्यूरोक्रेट्स की ट्रांसफर पोस्टिंग पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को बेअसर करने के लिए केंद्र दिल्ली आर्डिनेंस लेकर आया था। इसे दिल्ली सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। सीजेआई की बेंच केंद्र के फैसले को लेकर नाराज थी। लेकिन सॉलीसिटर जनरल ने जब कहा कि इस मामले की सुनवाई कुछ टाल दीजिए, क्योंकि सरकार 20 जुलाई से शुरू हो रहे संसद के मानसून सत्र में इससे जुड़ा एक बिल पेश करने जा रही है।

एसजी का कहना था कि उस बिल में दिल्ली आर्डिनेंस का सही तानाबाना पेश किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई 20 जुलाई तक टाल दी थी। लेकिन गुरुवार को सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने फैसला किया कि अपने आदेश के खिलाफ लाए गए आर्डिनेंस पर बड़ी बेंच में सुनवाई करेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने अपने अहम फैसले में लैंड, लॉ एंड आर्डर और पुलिस के अलावा बाकी सारे मामले दिल्ली सरकार के हवाले कर दिए थे। सुप्रीम कोर्ट का अपने फैसले में कहना था कि उप राज्यपाल दिल्ली के प्रशासनिक हेड हो सकते हैं। लेकिन वो हर मामले में दिल्ली के मुखिया नहीं हैं। जहां पर असेंबली का काम शुरू होता है वहां एलजी दखल नहीं दे सकते।

नौकरशाहों की ट्रांसफर पोस्टिंग का मामला केजरीवाल सरकार के हवाले कर सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि अगर अफसरों पर दिल्ली सरकार का कोई कंट्रोल नहीं होगा तो वो बेलगाम हो जाएंगे। जबकि सरकार को ठीक से चलाने के लिए जरूरी है कि अफसरों पर चुनी हुई सरकार का कंट्रोल रहे। हालांकि केंद्र को ये फैसला रास नहीं आया और वो मई में आर्डिनेंस लेकर आ गया।

आर्डिनेंस को लेकर सीजेआई खासे नाराज दिखे। उनका सवाल था कि क्या इससे संविधान सका उल्लंघन नहीं हुआ है। क्या केंद्र को ऐसा करने की अनुमति दी जा सकती है। हालांकि पिछली सुनवाई में सीजेआई ने केवल इतना कहा था कि वो केस को संवैधानिक बेंच के पास भेज सकते हैं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...