16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयसुप्रीम कोर्ट से धार्मिक नामों वाली राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द करने...

सुप्रीम कोर्ट से धार्मिक नामों वाली राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द करने की मांग, 4 हफ्ते बाद सुनवाई

Published on

नई दिल्ली,

धार्मिक नामों वाली राजनीतिक पार्टियों की मान्यता रद्द करने की मांग के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई टल गई. अब चार हफ्ते बाद सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट में मामले से सम्बंधित लंबित याचिका की जानकारी देने को कहा है. सुनवाई के दौरान AIMIM की तरफ से वरिष्ठ वकील केके वेणुगोपाल ने याचिका की मेंटेनेबिलिटी यानी सुनवाई योग्य होने पर ही सवाल उठाते हुए याचिका को खारिज करने की गुहार लगाई.

AIMIM के वकील केके वेणुगोपाल ने कहा कि इसमें किसी के मौलिक अधिकार का हनन नहीं हो रहा है. इसी तरह की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में भी लंबित है.सीनियर वकील दुष्यंत दवे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का चुनाव सिंबल कमल है, जो हिन्दू धर्म में एक प्रतीक है. याचिकाकर्ता के वकील गौरव भाटिया ने कहा कि देश में दो तरह के राजनीतिक दल हैं, राष्ट्रीय और राज्य स्तर की पार्टियां. चुनाव आयोग ने अपने हलफनामे में बताया है कि हाईकोर्ट में दायर याचिका का निपटारा हो चुका है.

AIMIM के नाम पर आपत्ति क्यों?
गौरतलब है कि ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का फुल फॉर्म ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन है. इसमें मुस्लिमीन शब्द आने पर याचिका में आपत्ति जताई गई है. ओवैसी के अलावा इस तरह अन्य किसी भी पार्टी की मान्यता रद्द करने की मांग की गई है.

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...