18.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयIPS बनने का सपना टैटू ने किया चकनाचूर, UPSC एस्पिरेंट ने किया...

IPS बनने का सपना टैटू ने किया चकनाचूर, UPSC एस्पिरेंट ने किया सुसाइड

Published on

नई दिल्‍ली

एक लड़के के सुसाइड केस में पुलिस ने क्‍लोजर रिपोर्ट लगाई है। वह लखनऊ से दिल्‍ली यूपीएससी की तैयार करने के लिए आया था। इस लड़के ने सिर्फ इसलिए सुसाइड कर लिया था क्‍योंकि उसे लगा कि टैटू कराने के बाद वह आईपीएस अफसर नहीं बन पाएगा। यह टैटू उसने हाथ में बनवाया था। लखनऊ निवासी अभिषेक गौतम यूपीएससी एग्‍जाम की प्रिपरेशन के लिए 2020 में दिल्‍ली आया था। उसे पूरा भरोसा था कि वह इस एग्‍जाम को क्रैक कर लेगा। मन में सिर्फ आईपीएस अफसर बनने की चाहत थी। राजिंदर नगर में किराये के जिस कमरे में अभिषेक रहता था वहां दीवारों पर जाने-माने आईपीएस अधिकारियों की तस्‍वीरें लगी थीं।

हालांकि, अपने हाथ पर आईपीएस टैटू कराने के बाद अभिषेक के लिए चीजें बदल गईं। टैटू कराने के एक दिन बाद ही अभिषेक के दोस्‍त ललित मिश्रा ने उसे एक जानकारी दी। ललित ने बताया कि जो लोग टैटू करा लेते हैं वे यूपीएससी एग्‍जाम क्‍लीयर करने के बाद भी आईपीएस ऑफिसर के तौर पर सेलेक्‍ट नहीं होते हैं।

पुलिस के मुताबिक, अभिषेक ने आईपीएस सेलेक्‍शन प्रोसीजर के बारे में गूगल पर नियमों को सर्च किया। उसने यह भी सर्च किया कि कैसे टैटू को हटवाया जा सकता है। इसे हटवाने की तकनीक क्‍या है। इस पर कितना खर्च आएगा। फिर उसने 25 फरवरी 2021 को कमरे में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

इसके उलट एक्‍सपर्ट्स कहते हैं कि UPSC में टैटू को लेकर नियम जरूर हैं। लेकिन, ऐसा बिल्‍कुल नहीं है कि टैटू वाले एस्पिरेंट्स को सेलेक्‍ट नहीं किया जाता है। यह बड़ा मिथ है। इस बाबत साफ नियम हैं। मसलन, यह बहुत बड़ा नहीं होना चाहिए। इसे ऐसा नहीं होना चाहिए जिससे दूसरे की भावनाएं आहत होती हैं।

मौत से पहले अभिषेक ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा था। अभिषेक के परिवार वालों की श‍िकायत के आधार पर मामले में मर्डर का केस फाइल हुआ था। उनका आरोप था कि इसमें मकान मालिक के साथ उसके साथ रहने वालों की साज‍िश थी। शिकायत के आधार पर इन सभी को आरोपी बनाया गया था।हालांकि, पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कुछ भी ऐसा नहीं पाया जिसमें साजिश की बात सामने आती हो। आरोपियों का पॉलिग्राफ टेस्‍ट भी कराया गया था। लेकिन, कुछ भी नहीं मिला। लिहाजा, पुलिस ने मामले में क्‍लोजर रिपोर्ट लगाई।

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...