5.8 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराष्ट्रीयआतंकियों ने उजाड़ा हिमांशी का सुहाग और 26 साल बाद हरे हुए...

आतंकियों ने उजाड़ा हिमांशी का सुहाग और 26 साल बाद हरे हुए रचना के जख्म, प्लेन हाइजैक में पति रुपिन को खो दिया था

Published on

गुरुग्राम

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के हमले में नेवी अफसर विनय नरवाल की जान चली गई। शादी के आठ दिन बाद ही उनकी नई नवेली दुल्हन हिमांशी का सुहाग उजड़ गया। दोनों हनीमून के लिए कश्मीर गए थे। इस हमले ने 26 साल पुरानी आतंकी घटना की यादें ताजा कर दीं, जब IC-814 हाइजैक के दौरान आतंकियों ने गुड़गांव के रुपिन कटियाल की हत्या कर दी थी। रुपिन भी अपनी शादी के 21वें दिन मारे गए थे। वह अपनी पत्नी रचना के साथ हनीमून के लिए जा रहे थे।

1999 के प्लेन हाईजैक में मारे गए थे रुपिन कटियाल
पहलगाम आतंकी हमले के बाद जब विनय नरवाल और हिमांशी की दुखभरी दास्तान सामने आई, IC-814 हाइजैक की पीड़िता रचना के जख्म हरे हो गए। रचना ने 1999 में आईसी-814 प्लेन के हाइजैक होने के बाद अपने पति रूपिन कटियाल को खो दिया था। रचना अब एयर इंडिया के साथ काम करती हैं। संयोग ऐसा है कि हिमांशी और रचना दोनों हरियाणा के गुड़गांव के रहने वाले हैं। 1999 में रचना अपने पति के साथ हनीमून के लिए नेपाल गई थी। वह 22 दिसंबर को लौटने वाले थे, मगर अपने टूर को उन्होंने दो दिनों के लिए बढ़ा दिया था। 24 दिसंबर 1999 को जब वह लौटने लगे तो उनका प्लेन पाकिस्तानी आतंकियों ने हाइजैक कर लिया था। पहलगाम हमले में मारे गए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल भी हनीमून के लिए यूरोप जाने वाले थे। वीजा अप्रूव नहीं होने के कारण वह कश्मीर चले गए, जहां उनकी हत्या हो गई।

‘ऐसा लगा कि मेरा अतीत फिर सामने आ गया’
विनय नरवाल की हत्या पर रचना ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे मेरा अतीत फिर से सामने आ रहा है। उन्हें 26 साल पहले हुई हर बात याद आ जाती है। रचना ने कहा कि कुछ चीजें आपके हाथ में नहीं होती हैं। दो दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद भी रूपिन की यादें गुरुग्राम में जीवित हैं। दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे के पास इफको चौक के पास एक सड़क का नाम उनके नाम पर रखा गया है। उनका परिवार का सदर बाजार में एक दुकान और सेक्टर 14 में एक घर है। रूपिन के पिता चंदर मोहन कटियाल का कोविड के दौरान निधन हो गया था।

पति मारा गया और रचना बंधन बनी रही थी
रचना ने बताया कि 1999 में इंडियन एयरलाइंस IC-814 प्लेन को हाइजैक करने के बाद 170 से अधिक लोगों को आठ दिनों तक बंधक बनाकर रखा गया था। आतंकियों ने क्रिसमस के दिन 27 साल के रूपिन पर कई बार चाकू से वार किए थे। जब प्लेन दुबई में उतरा तो उनके शव को नीचे उतार दिया। हाइजैक में एकमात्र मौत रूपिन की हुई थी। उनके पेट में एक, छाती पर चार, गर्दन पर दो और चेहरे पर छह बार चाकू मारा गया था। जब रूपिन के शव का गुरुग्राम में अंतिम संस्कार किया गया था, रचना प्लेन में बंधक थीं। वह उस समय सिर्फ 21 साल की थीं। उन्हें अपने पति की मौत के बारे में तब पता चला जब वे कैद से रिहा हो गईं।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...