8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकोरोना का फिर बढ़ रहा खतरा! जीनोम सिक्वेसिंग, निगरानी, वैक्सीनेशन...तेज होने लगी...

कोरोना का फिर बढ़ रहा खतरा! जीनोम सिक्वेसिंग, निगरानी, वैक्सीनेशन…तेज होने लगी तैयारियां

Published on

नई दिल्ली

देश के कुछ हिस्सों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार पहले ही ऐक्शन मोड में आ चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से राज्यों को एडवाइजरी जारी की चुकी है। पीएम मोदी खुद देश में कोरोना तैयारियों को लेकर बैठक कर चुके हैं। इस क्रम में सोमवार को केंद्र ने राज्यों के साथ कोविड-19 के प्रबंधन और कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति के लिए पब्लिक हेल्थ से जुड़ी तैयारी की समीक्षा की। राज्यों को कोरोना मामले के जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान देने के साथ निगरानी को मजबूत करने को कहा गया। साथ ही आरटी-पीसीआर टेस्ट को भी बढ़ाने की सलाह दी गई। उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने की। उन्होंने लोगों से हर समय कोविड-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करने का आग्रह करते हुए एहतियाती खुराक लगवाने की आवश्यकता पर बल दिया।

अस्पतालों में तैयारियों का मॉक ड्रिल
केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को ऑक्सीजन सिलेंडर, पीएसए प्लांट, वेंटिलेटर और मानव संसाधन सहित अस्पताल के बुनियादी ढांचे की मजबूत रखने को कहा गया। इसके लिए अस्पतालों को मॉक ड्रिल करने की सलाह दी गई। केंद्र ने राज्यों को कहा कोरोना की पहले से परखी जा चुकी टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-वैक्सीनेट पॉलिसी के हिसाब से ही काम करना है। इसके अलावा कोरोना अनुरूप व्यवहार का पालन करना जारी रखना है। वर्चुअल मीटिंग में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वी. के. पॉल, स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग के सचिव और आईसीएमआर महानिदेशक डॉ राजीव बहल और राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कोविड के नए वेरिएंट XBB 1.16 के 610 केस
देश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ‘एक्सबीबी 1.16’ के 610 मामले सामने आए। देश में संक्रमण के मामलों में हालिया बढ़ोतरी के लिए कोरोना के इसी नए वेरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। ‘इंडियन सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम’ (इन्साकॉग) के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। इन आंकड़ों के अनुसार ये सभी मामले 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में पाए गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक, नए वेरिएंट के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में 164 और गुजरात में 164, तेलंगाना में 93, कर्नाटक में 86 पाए गए हैं। इन्साकॉग के आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में दो नमूनों में नए वेरिएंट ‘एक्सबीबी 1.16’ की पुष्टि हुई थी।

134 दिन बाद एक्टिव मरीज 10 हजार के पार
देश में 134 दिन बाद सोमवार को कोरोना के मामले एक्टिव मामले 10 हजार के पार पहुंच गए हैं। पिछले 24 घंटे कोरोना के 1805 मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, कोविड की डेली पॉजिटिविटी रेट 3.19 परसेंट है। वहीं, वीकली पॉजिटिविटी रेट 1.39 परसेंट है। बीते 24 घंटे में संक्रमण से 6 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,30,837 हो गई है। चंडीगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है जबकि केरल में संक्रमण से दो लोगों की मौत की सूचना है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...