9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीय41 का पारा छूने लगी है गर्मी, आने वाले दिनों में कैसा...

41 का पारा छूने लगी है गर्मी, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम IMD ने बताया

Published on

नई दिल्‍ली

देश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। गुजरात के अहमदाबाद में सोमवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया था। ओडिशा में बढ़ती गर्मी के कारण मंगलवार को बड़ा कदम उठाया गया है। पूरे राज्‍य में पहली से 12वीं कक्षा तक के स्‍टूडेंट् के लिए सुबह क्‍लास शुरू कर दी गई है। गर्मी बढ़ी तो दूसरे राज्‍य भी इस तरह का कदम उठा सकते हैं। अगले पांच दिनों में गुजरात, मध्‍य महाराष्‍ट्र और मराठवाड़ा के कुछ ह‍िस्‍सों में हल्‍की बारिश और ओले गिरने की संभावना है। उत्‍तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक और तमिलनाडु में कुछ जगहों पर तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है। मौसम विभाग ने ताजा अपडेट में यह जानकारी दी है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 16 अप्रैल तक पूरे ओडिशा में तापमान में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। विभाग के मुताबिक, 12 अप्रैल तक राज्य के कई स्थानों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ओडिशा के अलावा यूपी, मध्‍य प्रदेश, बिहार, गुजरात, महाराष्‍ट्र, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक के कई हिस्‍सों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री को पार कर सकता है।

12 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश, ओड‍िशा, गुजरात, कोंकण गोवा, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मराठवाड़ा, केरल और माहे में कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में गुजरात, मध्‍य महाराष्‍ट्र और मराठवाड़ा में बारिश के लिए काफी अनुकूल स्थितियां बन रही हैं। गुजरात के कई शहर गर्मी से तप रहे हैं। इनमें अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, गांधीनगर, अमरेली और वडोदरा शामिल हैं।

मौसम विज्ञानियों ने बताया है कि 17 अप्रैल के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में पारा 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। लेकिन, लू चलने की फिलहाल आंशका नहीं प्रतीत होती है। मैदानी इलाकों में अधिकतम तापान 40 डिग्री होने, तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में 30 डिग्री होने और सामान्य से कम से कम 4.5 डिग्री अधिक होने पर लू की घोषणा की जाती है। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि अप्रैल से जून के बीच सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है। असमान्य रूप से लू वाले दिनों की संख्या बढ़ सकती है।

मॉनसून के बारे में भी आईएमडी ने अहम अनुमान जाहिर किया है। उसने कहा है कि देश में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के दौरान सामान्य बारिश होने की उम्मीद है। हालांकि, विभाग ने कहा कि मॉनसून के दौरान अल नीनो की स्थिति बन सकती है। लेकिन, सकारात्मक हिंद महासागर द्विध्रुव (आईओडी) और उत्तरी गोलार्द्ध पर कम बर्फ पड़ने से इन स्थितियों का मुकाबला करने में मदद मिल सकती है। यह पूर्वानुमान कृषि क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। कृषि क्षेत्र फसलों की पैदावार के लिए मुख्य रूप से मॉनसून की बारिश पर ही निर्भर रहता है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...