12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयकपिल सिब्बल के सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने का मुद्दा गरमाया, बार...

कपिल सिब्बल के सुप्रीम कोर्ट में माफी मांगने का मुद्दा गरमाया, बार एसोसिएशन में बवाल

Published on

नई दिल्ली

पूर्व अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के प्रेसिडिंट विकास सिंह को लिखकर आग्रह किया है कि कपिल सिब्बल और नीरज किशन कौल के खिलाफ प्रस्ताव पारित न किया जाए। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के साथ विकास सिंह की हुई नोकझोंक के मामले में बार की ओर से कपिल सिब्बल और एडवोकेट कौल ने माफी मांगी थी जिसके बाद इन दोनों के खिलाफ बार में प्रस्ताव पारित करने पर विचार के लिए 16 मार्च को बार असोसिएशन की मीटिंग बुलाई गई है।

बार में फूट पड़ने की चेतावनी
सुप्रीम कोर्ट बार असोसिएशन के कुछ वकीलों ने सिब्बल और कौल के खिलाफ प्रस्ताव पारित करने का आग्रह किया है वहीं बार असोसिएशन के अन्य वकीलों ने लेटर लिखकर इस प्रस्ताव का विरोध किया है और चेताया है कि यह एक खतरनाक नजीर बनेगा। इसी बीच पूर्व अटॉर्नी जनरल ने अलग से सिंह को लेटर लिखकर कहा है कि अगर प्रस्ताव पारित किया जाता है तो बार में फूट पड़ेगी और इससे स्थायी तौर पर खटास बन जाएगा।

जानिए क्या है पूरा मामला
गौरतलब है कि 2 मार्च को वकीलों के चैंबर के लिए जमीन आवंटन से संबंधित एक मामले की सुनवाई के लिए केस मेंशनिंग के दौरान चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और सुप्रीम कोर्ट बार असोसिशएन के प्रेसिडेंट विकास सिंह के बीच तीखी बहस हो गई थी। विकास सिंह ने यह मामला मेंशन किया और कहा था कि पिछले छह महीने से इस मामले को लिस्ट कराने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। सिंह ने कहा था कि हम चाहते हैं कि केस लिस्ट हो, हम इसे न्यायधीशों के निवास पर नहीं ले जाना चाहते। इस पर चीफ जस्टिस ने नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि चीफ जस्टिस के साथ आप इस तरह से व्यवहार नहीं कर सकते हैं। हमें आप चेतावनी न दें। कृपया बैठ जाएं।

सिब्बल ने मांगी थी माफी
इसके बाद में सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल दूसरे मामले में पेश होने के दौरान कहा था कि सुबह जो कुछ भी हुआ उसके लिए उन्हें खेद है और कहा कि बार को मर्यादा की सीमाओं का उल्लंघन नहीं करना चाहिए। सिब्बल के साथ-साथ सीनियर एडवोकेट नीरज किशन कौल ने भी इस मामले में खेद व्यक्त किया था और कहा था कि सुबह जो भी हुआ उसके लिए हमे खेद है और हम आपसे माफी चाहते हैं।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...