17.1 C
London
Wednesday, April 29, 2026
Homeराष्ट्रीयविपक्ष ने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखकर सही? क्या सोचता है देश,...

विपक्ष ने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखकर सही? क्या सोचता है देश, सर्वे में पता चला

Published on

नई दिल्ली

सर्वे एजेंसी सी-वोटर की तरफ से किए गए एक स्पेशल सर्वे से पता चलता है कि देश की करीब आधी आबादी की राय है कि विपक्षी दलों ने 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए के खिलाफ लड़ने के लिए 26 विपक्षी दलों के गठबंधन का ‘इंडिया’ के रूप में ब्रांडिंग सही कदम है। सीवोटर सर्वे के दौरान पूछा गया सवाल था- क्या विपक्ष का अपने गठबंधन का नाम I.N.D.I.A. रखने का फैसला सही है या गलत? कुल मिलाकर, 48.6 प्रतिशत उत्तरदाताओं का कहना है कि यह सही फैसला है, जबकि 38.8 प्रतिशत उत्तरदाताओं का कहना है कि यह गलत है। सर्वे में सैंपल साइज 2,664 था।

विपक्षी दलों का समर्थन करने वाले और एनडीए का समर्थन करने वाले उत्तरदाताओं के बीच इस मुद्दे पर मतभेद साफ दिखाई दिया। विपक्षी दलों का समर्थन करने वालों में से पांच में से तीन उत्तरदाताओं का कहना है कि यह सही फैसला है। विपक्षी दलों का समर्थन करने वाले लगभग 30 फीसदी लोगों की राय थी कि यह एक गलत फैसला है।

एनडीए समर्थकों के बहुमत (53 फीसदी) का कहना है कि यह गलत फैसला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए से लड़ने के लिए विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने के लिए नेताओं की कई महीनों से बातचीत चल रही थी। आपसी सहमति बनाने के लिए लंबी बातचीत चली, क्योंकि इनमें से कई विपक्षी दल कुछ राज्यों में एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी हैं।

उदाहरण के लिए, AAP और कांग्रेस दिल्ली के साथ-साथ पंजाब में भी प्रतिद्वंद्वी हैं। इसी तरह, कांग्रेस और वामपंथी दल केरल में प्रतिद्वंद्वी हैं, जबकि वे पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ गठबंधन के रूप में लड़ते हैं।

संयुक्त विपक्ष की पहली बैठक पटना में हुई थी, जिसमें 16 पार्टियां शामिल हुई थीं। हाल ही में बेंगलुरु में हुए पुनर्मिलन में 26 पार्टियां जुट गईं। इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और एनडीए के विकल्प के रूप में I.N.D.I.A.यानी इंडियन नैशनल डिवेलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस शब्द गढ़ा गया।

संयुक्त विपक्ष की तीसरी बैठक मुंबई में आयोजित होने वाली है। विपक्षी दलों का प्राथमिक उद्देश्य करीब 400 लोकसभा सीटों पर भाजपा के खिलाफ साझा उम्मीदवार खड़ा करना है, ताकि विपक्ष के वोट बंट न पाएं।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...