5 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयऑर्डर अपलोड नहीं हुआ और ईडी कोर्ट पहुंच गई.... केजरीवाल की बेल...

ऑर्डर अपलोड नहीं हुआ और ईडी कोर्ट पहुंच गई…. केजरीवाल की बेल पर लगी रोक तो भड़कीं पत्नी सुनीता

Published on

नई दिल्ली

सीएम केजरीवाल की जमानत पर आज दिल्ली हाई कोर्ट ने रोक लगा दी है। ईडी बेल के खिलाफ हाई कोर्ट पहुंची थी, जहां अदालत ने सुनवाई पूरी होने तक जमानत वाले आदेश को रोक दिया है। अब इसपर सीएम केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया आई है। सुनीता केजरीवाल ने कहा कि देश में तानाशाही बढ़ रही है। उन्होंने ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना बेल ऑर्डर आए बिना ईडी कोर्ट कैसे पहुंच गई।

ईडी पर सुनीता केजरीवाल का हमला
ई़डी ने सीएम केजरीवाल की रिहाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि अभी ऑर्डर अपलोड नहीं हुआ और ईडी उसके खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गई। अभी हाईकोर्ट का फैसला आना अभी बाकी है, आशा करती हूं कि हाईकोर्ट न्याय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में तानाशाही कितनी बढ़ गई है कि ईडी किसी को जेल से निकलने नहीं देना चाहती है। सुनीता केजरीवाल ने ईडी पर हमला करते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय केजरीवाल के साथ देश के Most Wanted आतंकवादी की तरह व्यवहार कर रही है।

केजरीवाल आज जेल में ही रहेंगे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कल राउज एवेन्यू कोर्ट ने 1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दे दी थी। आज उन्हें तिहाड़ जेल से निकलना था, लेकिन उससे पहले ही ईडी हाई कोर्ट पहुंच गई। दिल्ली हाई कोर्ट में ईडी के वकील ने कहा कि कोर्ट का ऑर्डर अपलोड नहीं किया। उन्हें 48 घंटे के अंदर अपनी बात नहीं कहनी गई। कोर्ट ने तमाम दलीलों को सुनने के बाद ईडी की अर्जी पर सुनवाई पूरी होने तक केजरीवाल की जमानत पर रोक लगा दी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...