7.1 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'सुनवाई समय पर न हो तो व्यक्ति के साथ अन्याय की कोई...

‘सुनवाई समय पर न हो तो व्यक्ति के साथ अन्याय की कोई सीमा नहीं’, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को दी जमानत

Published on

नई दिल्ली

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि जेलों में अत्यधिक भीड़भाड़ है और वहां रहने की स्थिति भयावह है, ऐसे में अदालतों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि मुकदमों को तेजी से पूरा किया जाए। खासकर उन मामलों में जहां विशेष कानून के तहत कड़े प्रावधान लागू होते हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि यदि मुकदमे की सुनवाई समय पर पूरी नहीं होती है तो व्यक्ति के साथ होने वाले अन्याय की कोई सीमा नहीं है। जस्टिस एस रवींद्र भट और न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता की पीठ ने स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत आरोपी एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा करते हुए यह टिप्पणी की।

पीठ ने कहा, जहां अभियुक्त सबसे कमजोर आर्थिक तबके से ताल्लुक रखता है वहां कैद का और भी हानिकारक प्रभाव होता है। आजीविका का तत्काल नुकसान, और कई मामलों में परिवारों का बिखराव तथा साथ ही पारिवारिक बंधनों का टूटना और समाज से अलगाव। न्यायालय ने कहा, इसलिए, अदालतों को इन पहलुओं के प्रति संवेदनशील होना होगा। खासकर उन मामलों में जहां विशेष कानून कड़े प्रावधान लागू करते हैं, यह सुनिश्चित करना होगा कि मुकदमों की सुनवाई तेजी से हो और फैसला किया जाए।

सुप्रीम कोर्ट ने एक व्यक्ति को जमानत पर रिहा करने का आदेश देते हुए कहा कि वह सात साल चार महीने से अधिक समय से हिरासत में है। पीठ ने कहा कि मुकदमे की प्रगति सुस्त गति से हुई है क्योंकि 30 गवाहों की जांच की गई है, जबकि 34 और की जांच की जानी है। पीठ ने कहा जेलों में क्षमता से अधिक भीड़ है और वहां रहने की स्थिति अक्सर भयावह होती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...