15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में हो सकती है पानी की किल्लत, महामारी का खतरा और...

दिल्ली में हो सकती है पानी की किल्लत, महामारी का खतरा और इमरजेंसी जैसे हालात; AAP ने क्यों कहा ऐसा

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही पीने के पानी की किल्लत हो सकती है। अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी मार्लेना ने दिल्ली जल बोर्ड और राष्ट्रीय राजधानी में पेयजल आपूर्ति को लेकर बड़ा बयान दिया है। आतिशी ने दावा किया कि चीफ सेक्रेटरी नरेश कुमार के कहने पर वित्त सचिव आशीष वर्मा ने अगस्त से जल बोर्ड के सभी फंड बंद कर दिए हैं। जल मंत्री आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

आतिशी ने कहा कि वित्त मंत्री के लिखित आदेश के बाद भी वित्त सचिव फंड जारी नहीं कर रहे। इसके चलते जलबोर्ड के कर्मचारियों की सैलरी और रूटीन कार्यों के लिए भी पैसे नहीं हैं। आतिशी ने कहा कि पैसे नहीं मिलने के चलते अब सभी ठेकेदारों ने काम करने से मना कर दिया है।

‘दिल्ली में पैदा हो सकता है महामारी का खतरा’
मंत्री आतिशी ने यह भी दावा किया कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को कई इलाकों में पानी की भारी किल्लत, गंदा पानी और सीवर ओवरफ्लो जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि इसकी वजह से महामारी का भी खतरा पैदा हो सकता है। दिल्ली की मंत्री ने कहा कि यह एक इमरजेंसी जैसे हालात हैं। आतिशी ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है।

दिल्ली में उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री में क्षेत्राधिकार और नौकरशाही पर अधिकार को लेकर नया संशोधन बिल पारित होने का असर अ​ब दिखाई देने लगा है।पिछले कुछ दिनों से दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने में सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकार कमजोर पड़ती नजर आ रही है तो दूसरी तरफ अब ठंड के मौसम में दिल्ली वालों पर पानी संकट का खतरा मंडरा रहा है। पेयजल आपूर्ति मंत्री आतिशी ने कहा कि अगर दिल्ली के मुख्य सचिव ने फंड जारी नहीं किए तो दिल्ली के कई इलाकों में पेयजल प्रभावित हो सकता है।

तेजी से नीचे गिर रहा भूजल स्तर-
अगर देश की राजधानी की बात करें तो भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी एक रिपोर्ट में सामने आया था कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा वितरित किया जाने वाला पानी बीएसआई मानकों पर खरा नहीं उतरता है और वह पीने योग्य नहीं है। हमारे ग्रामीण क्षेत्रों में भी पेयजल की हालत अधिक अच्छी नहीं है। वहां भी लगभग 70 फीसद लोग प्रदूषित पानी पीने और 33 करोड़ लोग सूखे वाली जगहों में रहने को मजबूर हैं। भारत में कुल मिलाकर लगभग 70 फीसद जल प्रदूषित है। देश में पहले से ही सीमित मात्रा में जल उपलब्ध है, बावजूद इसके जल की बर्बादी निरंतर जारी है। यह प्रवृत्ति खतरनाक है। जिस रफ्तार से पानी की बर्बादी हो रही है, उसके चलते हमारा आने वाला कल बेहद भयावह हो सकता है। भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। नदियां सूख रही हैं। दलदली भूमि यानी वेटलैंड भी खतरे में हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...