16.4 C
London
Sunday, April 19, 2026
Homeराष्ट्रीयफ्रिज में लाश थी, बस टुकड़े होने बाकी थे! आफताब-श्रद्धा से भी...

फ्रिज में लाश थी, बस टुकड़े होने बाकी थे! आफताब-श्रद्धा से भी खतरनाक दिल्ली के साहिल-निक्की की ‘हेट स्टोरी’

Published on

दिल्ली की सड़कों पर व्हाइट वर्ना कार तेजी से दौड़ रही थी… कार चला रहा था दिल्ली का ही रहने वाला साहिल गहलौत और कार के अंदर थी एक खूबसूरत लड़की की लाश। ये लाश थी साहिल की गर्लफ्रेंड निक्की यादव की। उस लिव इन पार्टनर की जिसके साथ वो 2018 से रह रहा था। कार में ही निक्की का कत्ल करने के बाद वो अब आगे की प्लानिंग कर रहा था। बिल्कुल वैसी ही प्लानिंग जैसे दो महीने पहले आफताब ने की थी अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा को मारकर। तब मुंबई की श्रद्धा वाल्कर थी अब हरियाणा के झझर की निक्की यादव। तब कसाई था आफताब,अब किलर है साहिल गहलौत।

फ्रिज में जमा दी निक्की की लाश
9 फरवरी की आधी रात साहिल की कार तेजी से आगे बढ़ रही थी। कश्मीरी गेट के पास ही उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत दी थी। उसके बाद दिल्ली की तमाम सड़कों को पार करते हुए वो आगे बढ़ रहा था, लेकिन किसी ने उसकी कार को नहीं रोका। देर रात वो दिल्ली के आखिरी छोर में मित्रांव गांव पहुंच गया। जहां उसका अपना ढाबा था। ढाबा बंद पड़ा हुआ था। ढाब बंद क्यों था ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे। उसे इसलिए बंद किया गया था इसलिए क्योंकि दस फरवरी को यानी उसी दिन शाम में साहिल की शादी होनी थी, लेकिन शादी से पहले गर्लफ्रेंड की लाश को ठिकाने तो लगाना ही था। बस फिर क्या था साहिल ने निक्की की लाश को ढाबे में रखे गए एक फ्रिज में डाल दिया।

गर्लफ्रेंड को मारकर लिए सात फेरे
साहिल ने शायद फ्रिज में लाश इसलिए डाली हो ताकी वो अच्छे जम जाए। ताकी अपनी शादी के बाद सुहागरात मनाने के बाद वो आराम से लाश के टुकड़े कर सके। हनीमून पर जाने से पहले अपनी गर्लफ्रेंड की हर निशानी को मिटाने का शायद उसका प्लान रहा होगा। खैर आगे वो सुनिए जो उस रात हुआ। लाश को फ्रिज में जमाने के बाद वो वापस अपने घर आ गया। अगले दिन धूम-धाम से उसके घर से उसकी बारात निकली। एक नई लड़की से उसका रिश्ता जुड़ा। एक दिन पहले यानी 9 फरवरी को ही उसकी सगाई भी हुई थी। देखिए कितना शातिर था ये आरोपी। नौ फरवरी की सुबह सगाई…आधी रात को गर्लफ्रेंड का कत्ल और दस तारीख को घुड़ चढ़ी।

2018 से रिलेशन में थे निक्की और साहिल
मासूम सी दिखने वाली निक्की को आखिर किस बात की सजा मिली थी, ये उसका परिवार भी नहीं समझ पा रहा। सिर्फ 22 साल की थी निक्की। 5 साल पहले दिल्ली के उत्तम नगर में कोचिंग के दौरान निक्की की मुलाकात साहिल से हुई। निक्की एक किराए के कमरे में रहकर मेडिकल की तैयारी कर रही थी जबकि साहिल एसएससी की तैयारी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और प्यार लिव इन रिलेशन तक पहुंचा। दोनों काफी समय तक ग्रेटर नोएडा में एक साथ रहे थे। साथ घूमना फिरना, मौज मस्ती। तस्वीरों को देखों तो दोनों हैप्पी कपल नजर आते थे, लेकिन ये तो सिर्फ फोटो तक ही सीमित था।

चार्जर के वायर से दबाया निक्की का गला
साहिल के परिवार ने साहिल की शादी कहीं और तय कर दी थी। निक्की को इस बात की खबर काफी लेट चली। 9 फरवरी की रात साहिल ने निक्की को उसके बिंदापुर वाले फ्लैट से अपनी कार में बिठाया और उसे कश्मीरी गेट बस अड्डे ले गया। ये कहकर कि वो दोनों भाग जाएंगे। साहिल ने कहा कि वो अपने माता-पिता की पसंद की लड़की से शादी नहीं करना चाहता और हमेशा निक्की के साथ ही रहना चाहता है। निक्की साहिल की बगल वाली सीट पर बैठी थी। दोनों के बीच इन बातों को लेकर झगड़े हो रहे थे। तभी मौका देखकर मोबाइल के चार्जर के वायर से साहिल ने निक्की का गला दबा दिया। निक्की सीट बेल्ट बांधकर बैठी हुई थी इसलिए वो हिल भी नहीं पाई और उसकी सांसे वहीं थम गई। दिल्ली के बीचों-बीच एक और श्रद्धा दम तोड़ चुकी थी। एक और लड़की प्यार करने की सजा पा चुकी थी।

साहिल को गिरफ्तार कर लिया गया है
इस घटना के बाद जब परिवारवालों से निक्की का कॉन्टेक्ट नहीं हुआ तो उन्होंने उसके दोस्तों को कॉल किया। दोस्तों से ही निक्की के पिता को साहिल का नंबर मिला। साहिल से जब उन्होंने निक्की के बारे में जानना चाहा तो वो उन्हें गुमराह करने लगा। साहिल ने बताया कि वो मसूरी एक ट्रिप पर गई हुई है। निक्की के परिवारवालों ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार किया तो सामने आई पूरी हकीकत। निक्की की लाश फ्रिज में थी और कहानी एकदम साफ थी।

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...