16.3 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'TRS दफ्तर में 15 करोड़ पहुंचाने की बात हुई', सुकेश का केजरीवाल...

‘TRS दफ्तर में 15 करोड़ पहुंचाने की बात हुई’, सुकेश का केजरीवाल पर आरोप

Published on

नई दिल्ली,

महाठग सुकेश चंद्रशेखर जेल के अंदर से ही लगातार लेटर बम फोड़ रहा है. उसकी तरफ से आम आदमी पार्टी और दिल्ली सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए जा चुके हैं. अब एक बार फिर उसने एक चिट्ठी जारी कर दी है. इस बार उसके निशाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हैं. उसने दावा कर दिया है कि केजरीवाल का साउथ ग्रुप के साथ कनेक्शन है और उनकी तरफ से ही टीआरएस दफ्तर 15 करोड़ रुपये पहुंचाने की बात हुई थी.

चिट्ठी में सुकेश चंद्रशेखर ने दावा किया है कि उसके पास वो चैट मौजूद है जिसमे अरविंद केजरीवाल के कहने पर टीआरएस दफ्तर में 15 करोड़ रुपये पहुंचाने की बात है. चिट्ठी में सुकेश ने लिखा है कि जो चैट मेरे पास मौजूद है, उसमें 15 करोड़ देने वाला आपका आदेश और उसे स्वीकार करने वाला टीआरएस नेता का बयान शामिल है. ये चैट आपका (केजरीवाल) साउथ ग्रुप के साथ नेक्सस भी स्पष्ट करती है. अब सुकेश ने दावा किया है कि चैट में 15 करोड़ रुपये को 15 किलो घी कहकर संबोधित किया गया है, किसी को पता ना चले इसलिए कोड वर्ड में बात की गई.

सुकेश ने यहां तक कह दिया है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल लंबे समय से टीआरएस और उनके नेताओं के संपर्क में हैं. कई मौको पर वित्तीय लेनदेन की गई है. चिट्ठी में आखिरी में सुकेश ने लिखा है कि आम आदमी पार्टी को हटाओ, केजरीवाल को भगाओ, दिल्ली और देश को, केजरीवाल की कट्टर करप्शन और ड्रामा से बचाओ.

अब ये कोई पहली बार नहीं है जब सुकेश चंद्रशेखर ने आम आदमी पार्टी पर लेटर बम फोड़ा हो. सुकेश चंद्रशेखर ने 10 मार्च को पटियाला कोर्ट से निकलने के बाद आजतक से बातचीत में दावा किया था कि गिरफ्तारी का अगला नंबर अरविंद केजरीवाल का है. सुकेश ने कहा था, उन्होंने जो किया है, मैं उसका पर्दाफाश करूंगा. इससे पहले उसने 5 पन्ने की चिट्ठी लिखकर सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया पर गंभीर आरोप लगाए थे. उसने आम आदमी पार्टी को महाठग बताते हुए लिखा था- मैं आ रहा हूं, आपके सभी उल्टी सीधी कारगुजारियों और कारनामों का खुलासा करने.

Latest articles

इंसेंटिव राशि 10 हजार की मांग को लेकर सीटू यूनियन ने किया जंगी द्वार सभा

भोपाल। इंसेंटिव राशि 10 हजार रुपये किए जाने की मांग को लेकर सैकड़ो की...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...