9.4 C
London
Saturday, March 21, 2026
Homeराष्ट्रीयइन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का...

इन राज्यों में अगले 5 दिनों तक होगी भारी बारिश, IMD का अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

मॉनसून सीजन की वजह से देश के कई राज्यों में इन दिनों झमाझम बारिश का दौर जारी है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई राज्यों में बरसात हो रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों को लेकर जानकारी दी है. मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश, में 5, 8, 9 सितंबर को गरज के साथ भारी बारिश होने वाली है, जबकि तमिलनाडु, पुडुचेरी में 5 से 8 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट है. वहीं, तेलंगाना, तटीय और दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक व केरल और माहे में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश होगी.

मौसम विभाग ने बताया कि रायलसीमा में 6 से 9 सितंबर तक भारी बारिश होने वाली है. उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में 5,6,8 और 9 सितंबर और लक्षद्वीप में 5 से 8 सितंबर को भारी बारिश की संभावना है. इसके अलावा, पांच सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाके में गरज के साथ भारी बारिश होगी. पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 9 सितंबर को भारी बारिश होने वाली है.

ओडिशा में छह से 9 सितंबर, मराठवाड़ा में 5, 8 और 9, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और गुजरात क्षेत्र में 8 और 9 सितंबर को गरज के साथ तेज बरसात होने के आसार हैं. मौसम विभाग ने झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल में नौ सितंबर और छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में 5 से 8 सितंबर, नगालैंड, मणिपुरण मिजोरम और त्रिपुरा में 5 सितंबर को तेज बारिश होगी.

इस महीने कैसा रहेगा मॉनसून?
सितंबर महीने में देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना है. सिर्फ पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों और पूर्व एवं उत्तर पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने सितंबर महीने के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा कि इस महीने मासिक वर्षा सामान्य से अधिक होने की संभावना है. उधर, ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य या फिर सामान्य से कम रह सकता है. पूमर्व और उत्तर पूर्व के कुछ हिस्सों, मध्य भारत और उत्तर पश्चिम भारत के कुछ इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है.

 

Latest articles

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

नवरात्र के पहले दिन रिकॉर्ड 622 रजिस्ट्रियां, सात करोड़ की आय

भोपाल भोपाल में चैत्र नवरात्र के पहले दिन संपत्ति रजिस्ट्रियों का रिकॉर्ड बना है। एक...

भोपाल में नहीं दिखा ईद का चांद, आज धूमधाम से मनाई जाएगी ईद

भोपाल भोपाल में गुरुवार को ईद का चांद नजर नहीं आया, जिसके चलते अब शुक्रवार...

कटारा हिल्स में रजाई-गद्दे की दुकान खाक, दमकल की देरी से भड़का लोगों का गुस्सा

भोपाल भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स स्थित स्प्रिंग वैली क्षेत्र में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर कार्यमुक्त, अब एनएमडीसी में संभालेंगे नई जिम्मेदारी

नई दिल्ली | सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...