8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीय'सच यही है, कोई घोटाला हुआ ही नहीं...' 8 घंटे की पूछताछ...

‘सच यही है, कोई घोटाला हुआ ही नहीं…’ 8 घंटे की पूछताछ के बाद CBI दफ्तर से निकले तेजस्वी यादव

Published on

नई दिल्ली/पटना

नौकरी के बदले जमीन मामले में बिहार के डेप्युटी सीएम तेजस्वी यादव आज शनिवार को सीबीआई के सामने पेश हुए। इस मामले में पिछले दिनों राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बेटी राज्यसभा सांसद मीसा भारती की दिल्ली की एक कोर्ट में पेशी हुई थी। इसमें उन्हें बेल मिल गई थी। उसी नौकरी के बदले जमीन मामले में आज तेजस्वी यादव से सीबीआई ने पूछताछ की। तेजस्वी यादव से सीबीआई ने करीब 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की। पूछताछ के बाद देर शाम को तेजस्वी यादव सीबीआई के कार्यालय से रवाना हो गए।

दिल्ली में पूछताछ के बाद सीबीआई के दफ्तर से बाहर निकले तेजस्वी यादव ने चलते-चलते मीडिया से बात की। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘जब भी जांच हुई है, हमने सहयोग किया है और जो सवाल किए गए, उसके हमने जवाब दिए। ये निराधार चीजें हैं। सच्चाई यह है कि कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।’ बता दें, आज ही तेजस्वी यादव की बहन मीसा भारती से दिल्ली में ईडी की टीम ने पूछताछ की। मीसा भारती सुबह 11 बजे ईडी के दफ्तर पहुंची थी। उनसे भी टीम ने करीब 9 घंटे पूछताछ की।

इधर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने तेजस्वी यादव और मीसा भारती से हो रही पूछताछ को लेकर केंद्र पर बड़ा आरोप लगाया। प्रियंका गांधी ने कहा कि जांच एजेंसियों के जरिए तेजस्वी-मीसा भारती को प्रताड़ित किया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी देश के विपक्ष को खत्म करना चाहती है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भाजपा इस देश से विपक्ष और लोकतंत्र खत्म करना चाहती है। इसलिए लगातार विपक्ष के लोगों की आवाज पर हमला कर रही है। बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव जी और मीसा भारती जी को एजेंसियों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है।’ प्रियंका गांधी ने कहा, ‘लोकतंत्र पर हो रहे हमले के खिलाफ हम सब एकजुट हैं।’

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...