16 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeराष्ट्रीयरामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत में जुटेगी हजारों की भीड़, जाम...

रामलीला मैदान में किसानों की महापंचायत में जुटेगी हजारों की भीड़, जाम से बचने के लिए देख लें ट्रैफिक एडवाइजरी

Published on

नई दिल्ली

दिल्ली के रामलीला मैदान में अलग-अलग राज्यों से किसान जुटेंगे। ये किसान राजधानी में होने वाली किसान महापंचायत में शरीक होंगे। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस सोमवार को करीब दो हजार सुरक्षाकर्मियों को तैनात करेगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विस्तृत सुरक्षा तैयारी की गई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया,’हमने किसान महापंचायत के लिए विस्तृत सुरक्षा व्यवस्था की है। हम लोगों की सुरक्षा और संरक्षा सुनिश्चित करेंगे।’ उन्होंने बताया, ‘हम कार्यक्रम को शांतिपूर्ण संपन्न कराने और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए दो हजार से अधिक जवानों को तैनात करेंगे।’

15 से 20 हजार की भीड़ जुटने की उम्मीद
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से बताया कि पुलिस कर्मी भीड़ प्रबंधन के लिए तैनात किए जाएंगे और सुनिश्चित करेंगे कि कोई अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न करे जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो। दिल्ली यातायात पुलिस ने जारी एडवाइजरी में कहा कि करीब 15 से 20 हजार लोगों के महापंचायत में हिस्सा लेने की संभावना है। लोगों के रविवार रात से ही रामलीला मैदान पहुंचने की संभावना है।

एमएसपी के लिए दबाव बनाएंगे किसान
ट्रैफिक पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लोगों और वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे रामलीला मैदान के आसपास खासतौर पर दिल्ली गेट से अजमेरी गेट चौक के बीच जेएलएन मार्ग पर जाने से बचे। विभिन्न किसान संगठनों के संयुक्त मंच एसकेएम ने रविवार को बताया कि ‘किसान महापंचायत’ कृषि उत्पादों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गांरटी को लेकर दबाव बनाने के लिए बुलाई गई है। बयान में दावा किया गया कि लाखों किसान कार्यक्रम में शामिल होने के लिए विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से दिल्ली कूच कर गए हैं।

इन रास्तों से बचें
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने महाराजा रंजीत सिंह मार्ग, दिल्ली गेट, जेएलएन मार्ग, मिंटो रोड, कमला मार्केट राउंड अबाउट, अजमेरी गेट, भवभूति मार्ग, चमन लाल मार्ग और पहाड़गंज चौक पर डायवर्जन प्वाइंट बनाया है। इसके अलावा सुबह 9 बजे रंजीत सिंह फ्लाइओवर से बारंखभा रोड से लेकर गुरुनानक चौक, मिंटो रोड से कमला मार्केट, विवेकानंद मार्ग और जेएलएन मार्ग पर ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले लोगों को घर से अतिरिक्त टाइम लेकर निकलने को कहा है।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...