10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में दर्दनाक हादसा, दामाद के घर आए कैंसर मरीज की बालकनी...

दिल्ली में दर्दनाक हादसा, दामाद के घर आए कैंसर मरीज की बालकनी से गिरकर मौत

Published on

नई दिल्ली

पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में अपने रिश्तेदार के घर की बालकनी से कथित तौर पर गिरने के कारण 47 साल के एक कैंसर रोगी की बुधवार तड़के मौत हो गई। पुलिस ने बताया है कि सुबह करीब पौने चार बजे सूचना मिली कि शारदा नंद मांझी को उनके बेटे राहुल ने मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उपचार के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल पहुंची पुलिस को पूछताछ में पता चला कि कैंसर मरीज मांझी बिहार के किसान थे। अधिकारी ने कहा कि वह अपने दामाद के घर दिल्ली आए थे और मैक्स अस्पताल में उनका कैंसर का इलाज चल रहा था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के करीब तीन बजे मांझी शौच के लिए उठे लेकिन घर की बालकनी से गिर गए। पुलिस ने बताया कि उन्हें मैक्स अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया और जांच की गई लेकिन अब तक कोई गड़बड़ी नहीं पाई गई है।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...