12.6 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयक्लासरूम में भिड़ गईं दो लड़कियां, बालों की खींचतान देख यूजर्स ने...

क्लासरूम में भिड़ गईं दो लड़कियां, बालों की खींचतान देख यूजर्स ने पूछा- कौन सा हेयर ऑयल लगाती हैं दीदी?

Published on

कॉलेज में लड़कों को लड़ाई करते देखना कोई नई बात नहीं है। लेकिन अगर दो लड़कियां आपस में बुरी तरह भिड़ जाएं तो कैसा नजारा होगा? इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें 2 लड़कियां बुरी तरह आपस में भिड़ी हुई हैं। लेकिन इस बीच एक लड़की पूरी तरह से दूसरी लड़की पर हावी हो जाती है। क्लिप में अन्य लोगों को लड़की को छुड़ाते हुए देखा जा सकता हैं।

पर इसके बावजूद भी दोनों बुरी तरह से एक-दूसरे के बाल खींचते नजर आती हैं। इस चक्कर में सोशल मीडिया यूजर्स मौज ले रहे हैं कि आखिर ये दीदी कौन सा हेयर ऑयल लगाती हैं, जो इनके बाल इतने ज्यादा मजबूत हैं।

बालों की मजबूती का राज क्या है बाबा
कमेंट सेक्शन में यूजर्स भी इस वीडियो पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा- मैं उसके बालों की देखभाल के रुटीन के बारे में पूछना चाहता हूं। दूसरे ने लिखा कि मस्त फाइट हो रही है। तीसरे यूजर ने कहा कि जिसके हाथ में सही से बाल आ जाते हैं…समझो वो जीत गया।

चौथे यूजर ने लिखा कि पक्का एक लड़के के लिए लड़ाई हो रही है। हालांकि, अधिकतर यूजर लड़की के बालों पर ही टिप्पणी करते नजर आएं। जहां कुछ ने मौज में लिखा कि लगता है ये आदिवासी तेल लगाती हैं।

बाल खींचकर जमाएं लात-घूंसे…
इस वीडियो में दो लड़कियों को एक-दूसरे से बुरी तरह लड़ते हुए देखा जा सकता है। बेंच पर बैठी लड़की सामने खड़ी युवती पर पूरी तरह से हावी होती दिखाई देती है। आप देख सकते हैं कि नीले रंग का टॉप पहने हुई लड़की डेस्क पर खड़े होकर सामने वाली लड़की पर लात-मुक्के बरसा रही है। इसी दौरान एक लड़की उनका बीच-बाचव कराती नजर आती है। जब उससे भी दोनों नहीं संभलती तो एक लड़का पहुंचता है और बेंच पर खड़ी लड़की को काबू करने की कोशिश करता है। 12 सेकंड की इस क्लिप में ब्लू ड्रेस वाली लड़की बिल्कुल भी पीछे हटने को तैयार नहीं होती है।

X पर इस वीडियो को @gharkekalesh नाम के यूजर ने पोस्ट कर लिखा- कैट-कलेश, कॉलेज क्लासरूम के अंदर दो लड़कियों के बीच भसड़। इस वीडियो को पोस्ट किए जाने के बाद से साढ़े 6 लाख से अधिक व्यूज मिल चुके हैं। जबकि सैकड़ों लोगों ने कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया भी दी है।

Latest articles

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...