9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 1149...

दिल्ली में कोरोना की बेकाबू रफ्तार, 24 घंटे में सामने आए 1149 केस, 677 मरीज हुए स्वस्थ

Published on

नई दिल्ली

राजधानी दिल्ली में कोरोना के रोजाना बढ़ते मामले टेंशन के साथ डरा भी रहे हैं। दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड के 1149 केस सामने आए हैं वहीं 677 मरीज ठीक हुए हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान किसी की भी मौत कोरोना के चलते नहीं हुई है। वहीं महाराष्ट्र की बात करें तो वहां भी आज कोरोना के 1115 केस रिपोर्ट किए गए हैं। इस दौरान 9 लोगों की मौत भी हुई है। दिल्ली में मंगलवार को 980 नए मामले सामने आए थे।

दिल्ली में डरा रहा कोरोना
दिल्ली में कोरोना की बेकाबू होती रफ्तार ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। बीते कुछ दिनों से राजधानी में कोविड के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज तो दिल्ली में 1000 के पार मामले चले गए। 24 घंटे में 1149 केस सामने आए हैं वहीं 677 मरीज स्वस्थ हुए हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह घटकर 23.8 प्रतिशत पर पहुंच गया है। मरीजों की बात करें तो अभी 1995 मरीज होम आइसोलेशन में रहकर इलाज करा रहे हैं वहीं अस्पताल में 203 मरीज एडमिट हैं। बुधवार को 4827 टेस्ट हुए हैं।

महाराष्ट्र और गुजरात में भी हालत चिंताजनक
महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में आए कोरोना से संक्रमित केस वहां की सरकार और प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गए हैं। महाराष्ट्र में आज 1115 केस आए हैं वहीं 9 मरीजों की मौत हुई है। मंगलवार को 919 मामल रिपोर्ट किए गए थे। गुजरात की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 397 केस मिले। अहमदाबाद और महेसाणा में एक-एक मरीज की मौत हुई वहीं राज्य में सक्रिय केसों की संख्या 1992 पर पहुंच गई है।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...