8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयवंदे भारत एक्सप्रेस नीलगाय से टकराई, आगरा-दिल्ली के बीच हो रहा था...

वंदे भारत एक्सप्रेस नीलगाय से टकराई, आगरा-दिल्ली के बीच हो रहा था ट्रायल रन

Published on

फरीदाबाद

सौ फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी देश की सबसे तेज ट्रेन वंदे भारत का मंगलवार दोपहर आगरा कैंट रेलवे स्टेशन से दिल्ली के बीच ट्रायल किया गया। ट्रायल के दौरान वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होडल के पास नीलगाय से टकरा गई। इसके चलते ट्रेन के आगे का हिस्सा बुरी तरह डैमेज हो गया। बताया गया क‍ि यह घटना उस वक्‍त हुई जब वंदे भारत एक्सप्रेस अपने ट्रायल के दौरान आगरा रेलवे स्टेशन से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन की तरफ जा रही थी। उधर, वंदेभारत ट्रेन से पहले भी इसी तरह के हादसे हो चुके हैं। गुजरात में भी गाय से टकराने के चलते ट्रेन का अगला ह‍िस्‍सा क्षत‍िग्रस्‍त हुआ था।

इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे आगरा रेल मंडल ने ट्रेन का 160 किलोमीटर की स्पीड पर ट्रायल किया। असल में रेलवे की आगरा से भोपाल के बीच वंदेभारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि 1 अप्रैल से इसका संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए ट्रेन का दो बार ट्रायल रन हो चुका है। मंगलवार को तीसरा ट्रायल रन आगरा कैंट स्टेशन से दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन के बीच शुरू हुआ। प्लेटफॉर्म नंबर पांच से वंदेभारत ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना हुई। यह पहला मौका है, जब इस ट्रेन का ट्रायल आगरा में किया जा रहा है।

निजामुद्दीन से शाम 7 बजे ट्रेन आगरा लौटी
आगरा रेल मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव के मुताब‍िक, मंगलवार दोपहर 3 बजे दिल्ली ट्रैक पर ट्रेन का ट्रायल किया गया। आगरा से ट्रेन करीब पौने दो घंटे में दिल्ली पहुंची। इसके बाद निजामुद्दीन से शाम 7 बजे ट्रेन आगरा लौटी।

वंदेभारत ट्रेन क्‍यों है दूसरी ट्रेनों से अलग
वंदेभारत ट्रेन 100 फीसदी स्वदेशी तकनीक से बनी है। फरवरी 2019 में पहली ‘वंदे भारत ट्रेन’ वाराणसी से नई दिल्ली के बीच शुरू हुई थी। अब तक नई दिल्ली से वैष्णों देवी समेत छह रूटों पर यह ट्रेन संचालित है। ट्रेन की खास बात ये ह कि यह 160 किलोमीटर प्रति घंटे से चल रही है, जिसे बढ़ाकर 200 किलोमीटर तक की स्पीड तक बढ़ाया जा सकता है। इस ट्रेन को 100 किलोमीटर तक की स्पीड पकड़ने में केवल 52 सेकंड का समय लगता है। इस ट्रेन में ऑटोमैटिक दरवाजे लगे हुए हैं। इसके साथ ही ऐसी सीटें हैं जो 180 डिग्री तक घूम सकती हैं। इसके साथ ट्रेन में सीसीटीवी कैमरे, वैक्यूम टॉयलेट, पावर बैकअप, जीपीएस आधारित इंफर्मेशन सिस्टम जैसे कई मॉडर्न टेक्नॉलजी को भी इंस्टॉल किया गया है।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...