9.4 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयहम जबरन यथास्थिति बदलने की एकतरफा कार्रवाई का विरोध करते हैं, दक्षिण...

हम जबरन यथास्थिति बदलने की एकतरफा कार्रवाई का विरोध करते हैं, दक्षिण चीन सागर में चीनी आक्रामकता पर भारत

Published on

नई दिल्ली :

भारत ने शुक्रवार को कहा कि वह दक्षिण चीन सागर में बलपूर्वक यथास्थिति को बदलने की एकतरफा कार्रवाई का विरोध करता है। भारत ने यह बयान क्षेत्र में फिलीपींस के समुद्री अभियानों के खिलाफ चीन के बढ़ते कदमों को लेकर उपजी चिताओं के बीच दिया है। दक्षिण चीन सागर में कुछ दिन पहले चीन और फिलीपींस के समुद्री सुरक्षाकर्मियों के बीच हिंसक झड़प की घटना के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, ‘हमने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन, नियम-आधारित व्यवस्था के सम्मान और शांतिपूर्ण तरीके से विवादों के समाधान पर जोर दिया है।’ उन्होंने कहा कि भारत का यह भी मानना है कि ऐसी कोई घटना या रुख नहीं होना चाहिए जो क्षेत्र को अस्थिर करे।

जायसवाल ने भारत के रुख को भी साफ करते हुए कहा कि विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘हम अस्थिर करने वाली या एकतरफा कार्रवाइयों का विरोध करते हैं जो बलपूर्वक या जबरदस्ती यथास्थिति को बदलने की कोशिश करती है। हम विवादों के शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता को रेखांकित करते हैं।’

हाइड्रोकार्बन के विशाल स्रोत दक्षिण चीन सागर पर संप्रभुता के चीन के व्यापक दावों को लेकर वैश्विक चिंताएं बढ़ रही हैं। वियतनाम, फिलीपींस और ब्रुनेई सहित क्षेत्र के कई देश भी इस पर अपना दावा करते हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...