8.2 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeराष्ट्रीयकब, क्या और कैसे... नीट पेपर लीक रिपोर्ट में किन बातों का...

कब, क्या और कैसे… नीट पेपर लीक रिपोर्ट में किन बातों का जिक्र, सुप्रीम कोर्ट पर लाखों छात्रों की नजरें

Published on

नई दिल्ली:

सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से दायर याचिका पर सोमवार को निजी पक्षकारों को नोटिस जारी किए। इस याचिका में नीट-यूजी के विवाद को लेकर एनटीए के खिलाफ अलग-अलग हाई कोर्ट में लंबित मामलों को सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया गया है। वहीं सीबीआई सूत्रों के अनुसार, NEET-UG 2024 के प्रश्न पत्र लीक होने की घटना एक सुनियोजित गिरोह का काम नहीं है साथ ही पेपर लीक का दायरा बड़ा नहीं है।

कब, क्या और कैसे… रिपोर्ट में सभी बातों का जिक्र
सीबीआई ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच करते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक सीलबंद लिफाफे में विस्तृत रिपोर्ट सौंपी है। एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि पेपर लीक होने का दायरा व्यापक नहीं था और सुप्रीम कोर्ट को दी गई रिपोर्ट में भी यही बात सामने आएगी। सूत्रों ने बताया कि क्या हुआ, कब हुआ, पेपर कितने समय तक बाहर रहा और किन लोगों को फायदा हुआ, इसकी जानकारी कोर्ट को दी गई है। साथ ही भी कहा गया है कि सुनवाई में लाभार्थियों की सूची सौंपेंगे। इस पेपर लीक से किसको फायदा हुआ।

पेपर लीक के पीछे आखिर कौन
सूत्रों के अनुसार पेपर लीक मामले में कोई संगठित गिरोह नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने विवादों से घिरी NEET-UG 2024 से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई पिछले गुरुवार को 18 जुलाई तक टाल दी थी। इन याचिकाओं में NEET-UG के आयोजन में कथित अनियमितताओं और धांधली की जांच करने, परीक्षा रद्द करने और नए सिरे से परीक्षा कराने की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट ने कुछ याचिकाकर्ताओं को मामले में केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से दाखिल हलफनामों की कॉपी नहीं मिल पाने के मद्देनजर यह कदम उठाया।

एनटीए ने भी दाखिल किया है हलफनामा
नीट-यूजी 2024 का आयोजन करने वाली एनटीए ने भी सुप्रीम कोर्ट में एक अतिरिक्त हलफनामा दायर किया है। एजेंसी ने कहा है कि उसने राष्ट्रीय, राज्य, शहर और केंद्र स्तर पर नीट-यूजी 2024 में अंकों के वितरण का एक विश्लेषण किया है। एनटीए ने अपने हलफनामे में कहा है कि यह विश्लेषण दिखाता है कि अंकों का वितरण बिल्कुल सामान्य है और ऐसा कोई बाहरी कारक नहीं दिखता, जो अंकों के वितरण को प्रभावित करता नजर आता है। NTA ने कहा कि कथित तौर पर लीक हुए पेपर की तस्वीरें दिखाने वाले टेलिग्राम वीडियो फर्जी हैं।

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...