21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराष्ट्रीयक्या सीमा हैदर जाएगी वापस जाएगी पाकिस्तान? पहलगाम हमले के बाद केंद्र...

क्या सीमा हैदर जाएगी वापस जाएगी पाकिस्तान? पहलगाम हमले के बाद केंद्र सरकार का बड़ा आदेश, उठे सवाल

Published on

नोएडा

पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते उत्तर प्रदेश के नोएडा आने वाली सीमा हैदर को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने कड़े कदम उठाते हुए देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दिया है। इस आदेश के बाद चर्चा का केंद्र सीमा हैदर बन गई है। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद सीमा पाकिस्तान से अवैध रूप से भारत आई थी। अब ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में सचिन मीणा की पत्नी के रूप में रह रही है। उसको लेकर सोशल मीडिया ही अधिक चर्चा हो रही है।

सीमा हैदर ने नेपाल के रास्ते भारत में अवैध रूप से प्रवेश किया था। भारत आने के बाद उसने सचिन मीणा से शादी कर ली थी। दोनों की मुलाकात ऑनलाइन गेम PUBG के माध्यम से हुई थी। यही रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया। अब सीमा, सचिन के साथ रह रही है। वह सचिन के बच्चे की मां भी बन चुकी है। हालांकि, केंद्र सरकार के ताजा आदेश के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या सीमा हैदर को भी भारत छोड़ना होगा?

क्यों उठे सवाल?
सीमा हैदर को लेकर सवाल इस कारण उठ रहे हैं, क्योंकि वह न तो वैध तरीके से भारत आई थी और न ही उसके पास कोई भारतीय नागरिकता है। वहीं, सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही सीमा की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इस पूरे मामले की जांच की जा चुकी है। इस मुद्दे पर फिलहाल केंद्र सरकार की ओर से सीमा हैदर को लेकर कोई स्पष्ट बयान नहीं आया है।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि चूंकि सीमा का भारत में आना अवैध था। अब सरकार ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का निर्देश दिया है, ऐसे में उस पर कार्रवाई संभव है। पहलगाम हिंसा को भारत ने काफी गंभीरता से लिया है। बाघा बॉर्डर को बंद कर दिया गया है।

मोदी सरकार ने दिखाया सख्त रुख
पीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार शाम हुई बड़ी बैठक में भारत ने इस आतंकी हमले को लेकर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दे दिया है। कश्मीर घूमने गए पर्यटकों की हत्या के मामले को लेकर देश भर में गम और गुस्सा है। ऐसे में मोदी सरकार पर एक्शन का दबाव है। ऐसे में पाकिस्तानी नागरिकों के देश छोड़ने का आदेश क्या सीमा पर लागू होता है, यह देखने वाली बात होगी।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे बंगाल के अगले CM, कल सुबह लेंगे शपथ

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के अगले सीएम शुभेंदु अधिकारी होंगे, ये फैसला BJP विधायक दल...