15.4 C
London
Saturday, April 18, 2026
Homeराष्ट्रीयकल से फिर बढ़ेगी ठंड? दिल्ली-UP समेत इन राज्यों के लिए आई...

कल से फिर बढ़ेगी ठंड? दिल्ली-UP समेत इन राज्यों के लिए आई IMD की चेतावनी

Published on

नई दिल्ली,

उत्तर पश्चिम भारत पर एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिला है, लेकिन अब ये पूर्व की ओर बढ़ रहा है. इसकी विदाई के बाद एक बार फिर कई राज्यों के तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी. इससे उत्तर पश्चिम भारत के कई राज्यों में ठंड बढ़ेगी.

मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी, स्काईमेट के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद हवा की दिशा दक्षिण-पश्चिम से बदलकर उत्तर-पश्चिम हो जाएगी. इससे अगले दो से तीन दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों सहित पूरे राजस्थान में तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अगले कई दिन तक सतही हवाएं भी चलेंगी.

इन राज्यों में न्यूनतम दो अंकों में है. जो एक बार फिर एक अंक में आ सकता है लेकिन यह गिरावट लंबे समय तक नहीं रहेगी और 14 फरवरी के बाद तापमान एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो जाएगा. तापमान में गिरावट बहुत अधिक नहीं होगी इसलिए उत्तर पश्चिम भारत के किसी भी हिस्से में शीतलहर की वापसी की उम्मीद नहीं है.

14 फरवरी से फिर बढ़ेगा तापमान
14 फरवरी से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय तक पहुंच जाएगा, जिससे हवाएं एक बार फिर दिशा बदल देंगी जिससे अधिकतम और न्यूनतम में वृद्धि होगी. हालांकि इसकी तीव्रता कम होगी. अब हम कह सकते हैं कि उत्तर पश्चिम भारत से सर्दियां लगभग खत्म हो चुकी हैं. लंबी अवधि के पूर्वानुमान के अनुसार, फरवरी और मार्च के दौरान उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है.

Latest articles

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

चाय पीने के तुरंत बाद पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके...

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

जशपुर में ‘सियान गुड़ी’ डे-केयर सेंटर का लोकार्पण, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बुजुर्गों संग खेला कैरम

जशपुर। विष्णु देव साय ने जशपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए विकसित अत्याधुनिक डे-केयर...

राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिलाई शपथ

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि शासन सचिवालय राज्य प्रशासन का सबसे बड़ा निकाय...

More like this

54 वोट से गिरा महिला आरक्षण से जुड़ा बिल: पास होने के लिए चाहिए थे 352, मिले 298

मोदी सरकार बिल पास कराने में पहली बार नाकाम नई दिल्ली। महिला आरक्षण बिल से...

गेल (इंडिया) ने उप्र और महाराष्ट्र में लगाएगी 700 मेगावाट सौर ऊर्जा क्षमता का सोलर प्लांट

नई दिल्ली। गेल (इंडिया) लिमिटेड ने उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में 700 मेगावाट सौर...

आशा भोसले पंचतत्व में विलीन, अंतिम विदाई देने पहुंचे आमिर-विक्की समेत कई सेलेब

मुंबई। दिग्गज गायिका आशा भोसले का रविवार 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु...