15.3 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में बिल्डर की पत्नी की हत्या, हमलावर ने कनपटी से सटाकर...

दिल्ली में बिल्डर की पत्नी की हत्या, हमलावर ने कनपटी से सटाकर मारी गोली

Published on

नई दिल्ली,

राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है। द्वारका जिला के डाबड़ी इलाके में एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली महिला को उसके घर के बाहर ही मारी गई है। तुरंत उसे नजदीकी हॉस्पिटल में ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। सूचना मिलते ही मौके पर तुरंत पुलिस की टीम पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

इस मामले की पुष्टि करते हुए द्वारका डीसीपी एम हषर्वर्धन ने बताया कि रात 8:45 बजे के आसपास पुलिस को सूचना मिली थी। बताया गया कि 42 साल की एक महिला को गोली मारी गई है। बाद में उसकी पहचान रेनू के रूप में हुई है। गोली उसके घर के पास ही मारी गई है। इस मामले को सुलझाने के लिए कई टीमें बना दी गई है, जो मौके पर छानबीन कर रही है। सामने आया है कि रेनू का पति बिल्डर है.

शुरुआती जांच में पुलिस को आपसी रंजिश का मामला लग रहा है। इस मामले में डाबड़ी थाना के अलावा ऑपरेशन सेल के स्पेशल स्टाफ, एएटीएस सहित और दूसरी टीमों को लगा दिया गया है। आसपास लगे गली में सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। जिससे कि पता चल सके कि हमलावर कैसे आए थे और किस तरफ वारदात को अंजाम देकर भागे हैं। आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार हमलावर पैदल ही आए थे। महिला के करीब पहुंचे और कनपटी में निशाना लगाकर गोली चलाई और फिर पैदल ही वहां से फरार हो गए।

Latest articles

छत्तीसगढ़ में बुजुर्गों के लिए मजबूत सुरक्षा कवच: सम्मान और आत्मनिर्भरता पर साय सरकार का जोर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और समग्र...

गाँव-ढाणी तक पहुँचेगी विकास की गूँज: 15 दिवसीय ‘ग्राम रथ अभियान’ का भव्य शुभारंभ

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आज 'ग्राम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से डेनमार्क के राजदूत की शिष्टाचार भेंट: राजस्थान में निवेश और तकनीकी सहयोग पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से आज मुख्यमंत्री आवास पर डेनमार्क के राजदूत...

राज्यसभा सांसदों के बीजेपी में शामिल होने पर सियासत तेज, किरणबीर कंग ने सीएम मान के बयान की निंदा की

संगरूर। पंजाब लोकराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणबीर सिंह कंग ने आम आदमी पार्टी...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...