19.1 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeराष्ट्रीयइस लोकसभा चुनाव से सीख सकते हैं जिंदगी के 6 सबक, IFS...

इस लोकसभा चुनाव से सीख सकते हैं जिंदगी के 6 सबक, IFS अधिकारी की पोस्ट हुई वायरल

Published on

2024 के लोकसभा चुनावों का मंगलवार को काफी नाटकीय अंत हुआ। इन नतीजों ने न सिर्फ राजनीतिक पार्टियों बल्कि जनता को भी हैरान कर दिया। ‘एनडीए’ ने 292 सीटों की साथ बहुमत का दावा किया और सत्तारूढ़ ‘भारतीय जनता पार्टी’ 240 सीटों के साथ अन्य सहयोगियों के साथ गठबंधन करके तीसरी बार सरकार बनाने की स्थिति में आ गई।

भारतीय वन सेवा के एक अधिकारी ने ‘एक्स’ (पहले ‘ट्विटर’) पर इन चुनावों के नतीजों से सीखे गए छह जीवन के सबक शेयर किए। इनमें असफलता से सीखना और खराब वक्त में सबको साथ लेकर चलने जैसे अहम पहलू शामिल हैं। IFS अधिकारी हिमांशु त्यागी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “भाजपा का लगभग 240 जीतता, फिर भी हार माना जाना। कांग्रेस लगभग 100 जीतना, फिर भी जीत होना। इस चुनाव से जीवन के छह अहम सबक।”

  • पहला सबक- खुद को कभी ग्रांटेड न लें। भले ही आप बेस्ट हों, लेकिन हमेशा सुधार की कोशिश करते रहें।
  • दूसरा सबक- जीवन में हर चीज आपने नियंत्रण में नहीं हो सकती। आप कितनी भी कोशिश कर लें, लेकिन नियति को नहीं बदल सकते।
  • तीसरा सबक- गलती करें और सीखें। कोशिश करना जारी रखें। हार नहीं मानें। हालात आपके मुताबिक जरूर होंगे। समय के मुताबिक चलें।
  • चौथा सबक- आप बेहद शक्तिशाली हैं और अपने सामने वाले को कमजोर समझ रहे हैं, लेकिन वो भी आपको हरा सकता है।
  • पांचवा सबक- दूसरों से दूसरों के साथ मिलकर चलें। खासकर जब समय कठिन हो।
  • छटा और आखिरी सबक- समय हमेशा बदलता रहता है। इसलिए लचीले बनें और परिस्थितियों के अनुसार अपनी रणनीति बदलें।

आईएफएस अधिकारी के पोस्ट को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और इस पर 11 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यूजर्स पोस्ट पर जमकर कमेंट कर रहे हैं।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...