8.3 C
London
Friday, February 13, 2026
Homeराजनीतिगोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65...

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  कृष्णा गौर ने शुक्रवार को लगभग साढ़े 5 करोड़ रुपये से अधिक लागत के दो प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य शहर के प्रत्येक क्षेत्र में संतुलित और योजनाबद्ध विकास सुनिश्चित करना है।

गोविंदपुरा एवं साकेत नगर क्षेत्र में लगातार बढ़ती आबादी और यातायात दबाव को देखते हुए इन सड़कों का निर्माण अत्यंत आवश्यक था। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़कें न केवल आवागमन को सुगम बनाती हैं, बल्कि क्षेत्र के समग्र विकास, व्यापारिक गतिविधियों और नागरिक सुविधाओं को भी नई गति प्रदान करती हैं। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती गौर ने पंचवटी मार्केट से साकेत नगर एरिया तक 1.7 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2 करोड़ 29 लाख रुपये है। सड़क निर्माण के बाद स्थानीय नागरिकों को जाम और खराब मार्ग की समस्या से राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त वार्ड क्रमांक 62 के अंतर्गत पिरिया मोहल्ला, संपदा कॉलोनी में 60 मीटर चौड़ाई वाली 1.3 किलोमीटर लंबी सड़क का भी भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण पर 3 करोड़ 36 लाख रुपये की लागत आएगी। यह मार्ग बायपास से संपदा कॉलोनी तक सीधा और सुगम संपर्क स्थापित करेगा, जिससे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बेहतर होगी। राज्यमंत्री श्रीमती गौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के मानकों के अनुरूप एवं निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कार्यक्रम में पार्षद श्रीमती ममता विश्वकर्मा, श्रीमती अर्चना परमार, श्रीमती छाया ठाकुर, नीरज सिंह,  संतोष ग्वाला,  मनोज विश्वकर्मा,  नरेंद्र ठाकुर, समाजसेवी  करनेल सिंह,  लीलाधर मालवीय,  सुरेंद्र द्विवेदी, अनिल गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में स्थानीय नागरिकों ने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए राज्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Read Also :- भारत की टी-20 वर्ल्ड कप में ऐतिहासिक जीत, नामीबिया को 93 रन से हराया

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...

मप्र पुलिस बनेगी ड्रोन पायलट, अपराधियों पर कसेगी नकेल

भोपाल मध्य प्रदेश पुलिस अब आधुनिक तकनीक के साथ कदमताल करने जा रही है। पुलिस...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया ‘टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन’ का शुभारंभ

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में शुक्रवार को 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन'...

भजनलाल सरकार में राजस्थान के निर्यात में रिकॉर्ड उछाल: पहली छमाही में ही 50,900 करोड़ के पार पहुँचा आंकड़ा

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो...

छह छंदों के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गायन अनिवार्य, सरकार ने जारी किए आदेश

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने देशभक्ति की भावना को और प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से...