16.7 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराजनीतिकल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और आज सांसदों के अलग गुट को...

कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई और आज सांसदों के अलग गुट को मान्यता… शिवसेना अब किसकी

Published on

नई दिल्ली

शिवसेना अब किसकी, यह सवाल अब और भी गहरा गया है। एक ओर कल यानी बुधवार विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई है वहीं इससे ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने राहुल शेवाले को शिवसेना नेता के रूप में मान्यता दे दी है। उद्धव ठाकरे अभी लड़ाई अपने विधायकों को लेकर लड़ रहे हैं और उसके बाद सांसदों को लेकर यह खबर सामने आती है। शिवसेना के 12 लोकसभा सदस्य जिन्होंने संसदीय दल के नेता को बदलने के लिए अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखा था। इसका सीधा मतलब यह है कि अब शिवसेना बनाम शिवसेना की लड़ाई और तेज होगी और यह किस ओर जाएगी इसकी दिशा काफी हद तक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद तय होगी।

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से पहले एकनाथ शिंदे का बड़ा दांव
सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई से ठीक एक दिन पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एक नया दांव चल दिया। विधायकों के बाद अब सांसदों को लेकर उन्होंने उद्धव ठाकरे को मुश्किल में डाल दिया है। शिंदे ने शिवसेना पर दावा ठोकते हुए पार्टी के 12 सांसदों की लोकसभा स्पीकर के सामने परेड करा दी और यह दावा किया कि पार्टी के 19 में 18 सासदों का समर्थन उनके पास हैं। शिंदे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि शिवसेना के सांसदों ने पार्टी संस्थापक बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को कायम रखने के उनके रुख का समर्थन किया है।

उन्होंने कहा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राहुल शेवाले को लोकसभा में शिवसेना के नेता के रूप में मान्यता दे दी है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे सहित शिवसेना के बारह लोकसभा सदस्यों ने पहले अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की और उनसे संसद के निचले सदन में पार्टी के नेता को बदलने का अनुरोध किया।

दोनों के अपने- अपने दावे, सुप्रीम कोर्ट पर सबकी नजर
शिवसेना के विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 20 जुलाई को सुनवाई करेगा। चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली बेंच मामले की सुनवाई करेगी जिसमें जस्टिस कृष्ण मुरारी और जस्टिस हिमा कोहली भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 11 जुलाई को शिवसेना पर दावे को लेकर ठाकरे और शिंदे गुट के बीच कानूनी लड़ाई पर विराम लगाया था। साथ ही कोर्ट ने विधायकों के खिलाफ दायर अयोग्यता के नोटिस पर भी तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया था। महाराष्ट्र संकट को लेकर अब सबकी नजर 20 जुलाई को होने वाली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पर है।

सुप्रीम कोर्ट की ओर से क्या फैसला आता है इसके बाद ही शिवसेना की लड़ाई में एक नया मोड़ आएगा। बुधवार होने वाली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट की ओर से भ्रम की स्थिति दूर करने का प्रयास होगा। शिंदे गुट का तर्क है कि उनके पास शिवसेना के दो तिहाई विधायक हैं और अब कई सांसद भी उनके पाले में जा चुके हैं। इसलिए असली शिवसेना उनकी है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट का कहना कि दो तिहाई बहुमत होने के बावजूद कोई गुट उस पार्टी पर अपना दावा नहीं कर सकता जिससे कि वह अलग हुआ है।

शिवसेना किसकी अब लड़ाई सिर्फ इसकी
महाराष्ट्र के सत्ता की लड़ाई एकनाथ शिंदे जीत गए हैं लेकिन अब लड़ाई यह है कि शिवसेना किसकी। सुप्रीम के फैसले पर यह नजर है कि वह किसे अयोग्य ठहराए और किसे नहीं। इसके बाद पार्टी के चुनाव चिन्ह धनुष बाण को लड़ाई शुरू होगी। शिवसेना पहले ही अपने चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग पहुंच चुकी है। शिंदे गुट का यह कहना है कि शिवसेना के सांसद और विधायक संख्या के आधार पर उनके साथ हैं। दो तिहाई जनप्रतिनिधि उनके साथ हैं इसलिए शिवसेना उनकी है। वहीं उद्धव ठाकरे गुट का कहना है कि कार्यकारिणी का बहुमत उनके पास है। पिछले महीने कार्यकारिणी की बैठक में उद्धव ठाकरे को फैसले लेने के अधिकार दिया गया था। साथ ही कहा गया था कि बाला साहेब ठाकरे के नाम का इस्तेमाल कोई और नहीं करेगा।

वहीं एकनाथ शिंदे ने इस मोर्चे पर उद्धव ठाकरे को मात देने के लिए शिवसेना की पुरानी कार्यकारिणी को बर्खास्त कर नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। नई कार्यकारिणी में एकनाथ शिंदे को मुख्य नेता को तौर पर नियुक्त किया गया। शिवसेना के भीतर चल रहे सियासी घमासान को लेकर अब नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर होगी। साथ ही शिवसेना किसकी यह लड़ाई इस जगह ही नहीं थमने वाली चुनाव आयोग पर भी इस पूरे मामले पर नजर रहेगी। सदस्यों की संख्या वर्तमान राजनीतिक समीकरण को देखा जाए तो कहा जा सकता है कि उद्धव ठाकरे के आने वाले दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं।

Latest articles

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

कोहेफिजा में दर्दनाक हादसा: मार्बल की घिसाई करते समय करंट लगने से मजदूर की मौत

भोपाल राजधानी के कोहेफिजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालघाटी इलाके में मंगलवार दोपहर...

गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी से सावधान, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

भोपाल राजधानी भोपाल में गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर बढ़ते साइबर ठगी के मामलों...

More like this

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...