20 C
London
Monday, May 25, 2026
Homeराजनीतिउपराष्ट्रपति चुनाव: कांग्रेस को दिखने लगा टूटता विपक्ष! TMC के फैसले पर...

उपराष्ट्रपति चुनाव: कांग्रेस को दिखने लगा टूटता विपक्ष! TMC के फैसले पर करेगी मंथन

Published on

नई दिल्ली

उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी बना चुकी तृणमूल कांग्रेस के फैसले पर कांग्रेस हैरान है। पार्टी का कहना है कि इसकी वजह का पता लगाया जाएगा। खास बात है कि पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ दल के इस कदम को विपक्षी एकता के लिए झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है। राष्ट्रपति चुनाव में भी 100 से ज्यादा विधायकों की तरफ से क्रॉस वोटिंग की खबरें सामने आई हैं।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘हम चाहते हैं कि विपक्ष एकजुट होकर काम करे। हम टीएमसी की तरफ से लिए इस फैसले का कारण पता लगाने की कोशिश करेंगे।’ इस दौरान राष्ट्रपति चुनाव में जीत दर्ज करने वाली NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को भी शुभकामनाएं दी हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘महिला राष्ट्रपति का स्वागत करते हैं। मुझे उम्मीद है कि वह संविधान और लोकतंत्र का सम्मान करेंगी क्योंकि यही उन्हें इस पद तक लेकर आया है। हम उन्हें सफल होने की शुभकामनाएं देते हैं।’ गुरुवार को हुई पूरी हुई मतगणना में मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को मात देकर जीत हासिल की है। वह 25 अगस्त को शीर्ष पद की शपथ लेंगी।

TMC ने क्यों बनाई उपराष्ट्रपति चुनाव से दूरी?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के आवास पर हुई बैठक के बाद टीएमसी ने चुनाव में वोट नहीं देने का फैसला किया था। इसकी जानकारी टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दी थी। उन्होंने कहा था, ‘जिस तरह से विपक्षी उम्मीदवार (मार्गरेट अल्वा) को बगैर दोनों सदनों में 35 सांसदों वाली पार्टी के साथ विचार विमर्श के चुना गया है, इसके चलते हमने मतदान प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला सर्वसम्मति से लिया है।’

उन्होंने बताया कि करीब 85 फीसदी सांसदों ने पार्टी प्रमुख बनर्जी से चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाने की अपील की थी। उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को उम्मीदवार बनाया है। जबकि, NDA की तरफ से पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ मैदान में हैं।

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...