14 C
London
Sunday, November 9, 2025
Homeराजनीति90 साल के मनमोहन जब वोट डालने पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय, हाथ जोड़कर...

90 साल के मनमोहन जब वोट डालने पहुंचे कांग्रेस मुख्यालय, हाथ जोड़कर खड़े हो गए सब

Published on

नई दिल्ली:

कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। दिल्ली से लेकर केरल तक हलचल है। 90 साल के पूर्व पीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता मनमोहन सिंह ने दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचकर वोट डाला। वह जब वोट डालने पहुंचे तो वहां चुनाव में लगे सभी पदाधिकारी हाथ जोड़कर खड़े हो गए। खुद चुनाव प्राधिकरण के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री भी मौजूद थे। पूर्व पीएम को कुर्सी पर बैठाया गया। मनमोहन ने सबको प्रणाम किया और कलम लेकर औपचारिकताएं पूरी कीं। कांग्रेस मुख्यालय में पहला वोट पी. चिदंबरम ने डाला।

सुबह पी. चिदंबरम और जयराम रमेश दिल्ली मुख्यालय पर सबसे पहले वोट डालने पहुंचे। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी बेटी प्रियंका के साथ पहुंचीं। मतदान से पहले उन्होंने पत्रकारों से कहा कि वह इस पल का लंबे समय से इंतजार कर रही थीं। वोट डालने से पहले उन्होंने एक-एक कर प्रक्रियाएं पूरी कीं और फिर मतपेटी में अपना मत डाला।

मतदान सोमवार सुबह 10 बजे शुरू हुआ जो शाम 4 बजे तक चलेगा। पार्टी मुख्यालय में चिदंबरम ने सबसे पहले मतदान किया। उनके बाद पार्टी महासचिव रमेश, अजय माकन और कई अन्य लोगों ने मतदान किया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनाव में आमने-सामने हैं। दोपहर 12 बजे तक पार्टी महासचिव जयराम रमेश, अजय माकन, मुकुल वासनिक, वरिष्ठ नेता अम्बिका सोनी, विवेक तन्खा वोट डाल चुके थे।पार्टी को 24 साल बाद एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के करीब 9000 से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे। चुनाव के परिणाम की घोषणा 19 अक्टूबर को की जाएगी।

Latest articles

इतिहास रचा! 11 गेंदों में 8 छक्के, मेघालय के बल्लेबाज़ आकाश कुमार ने जड़ा सबसे तेज़ अर्धशतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड

रणजी ट्रॉफी 2025-26 के प्लेट ग्रुप में मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के बीच चल...

उत्तराखंड को पीएम मोदी का ₹8,100 करोड़ का तोहफ़ा! रजत जयंती पर किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन

उत्तराखंड के गठन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...

More like this

यूपी में शुरू हुआ गन्ने की पेराई का महाअभियान! 21 चीनी मिलों में काम शुरू, योगी सरकार के ₹30 की बढ़ोतरी के बाद किसानों...

उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है! योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा...