18.4 C
London
Tuesday, April 7, 2026
Homeखेल14 छक्के, 27 छक्के...लखनऊ ने खड़ा किया सीजन का सबसे बड़ा और...

14 छक्के, 27 छक्के…लखनऊ ने खड़ा किया सीजन का सबसे बड़ा और टूर्नामेंट इतिहास का दूसरा सर्वोच्च स्कोर

Published on

मोहाली

कैरेबियाई पावरहाउस काइल मेयर्स और ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस की आक्रामक पारियों के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 28 अप्रैल की रात आईपीएल के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। टॉस गंवाकर पहले बैटिंग करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स ने पांच विकेट पर 257 रन बनाए, जो इस सीजन का बेस्ट स्कोर भी है। मेयर्स ने पावरप्ले में बल्ले से आग उगलते हुए 24 गेंद में 54 रन बनाए जबकि स्टोइनिस ने 40 गेंद में 72 रन की पारी खेली। आयुष बडोनी ने 24 गेंद में 43 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 45 रन बनाए।

IPL के टॉप-3 स्कोर
263/5 बैगलोर
257/5 लखनऊ
248/3 बैंगलोर
टूर्नामेंट के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2013 में बनाया था, उस मुकाबले में क्रिस गेल ने ताबड़तोड़ 175 रन बनाए थे।

राहुल को छोड़कर सब चले
बल्लेबाजों की ऐशगाह पिच पर सिर्फ लखनऊ के कप्तान केएल राहुल नहीं चल सके और नौ गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें मैच की पहली गेंद पर गुरनूर बरार की गेंद पर उन्हें जीवनदान भी मिला, लेकिन वह इसका फायदा नहीं उठा पाए। मेयर्स ने पहले ही ओवर में अर्शदीप को चार चौके लगाए। अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और चार छक्के जड़े। मेयर्स के आउट होने के बाद स्टोइनिस और बदोनी ने 47 गेंद में 89 रन जोड़े। स्टोइनिस ने अपनी पारी में पांच छक्के और छह चौके लगाए। लखनऊ ने आखिरी छह ओवर में 73 रन बनाये । स्टोइनिस 13वें ओवर में आउट हो जाते लेकिन लांग आन पर कैच लपकने के प्रयास में लियाम लिविंगस्टोन ने सीमारेखा को छू दिया।

हर गेंदबाज की बेदम पिटाई
तीन मैचों के बाद लौटकर कप्तानी कर रहे शिखर धवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो गलत साबित हुआ। राहुल चाहर को छोड़कर उनके सभी छह गेंदबाजों ने दस रन प्रति ओवर से अधिक की औसत से रन दिए। फॉर्म में चल रहे अर्शदीप सिंह ने चार ओवर में 54 रन दे डाले। कागिसो रबाडा ने चार ओवर में 52 रन दिए हालांकि उन्हें दो विकेट मिले।

Latest articles

अतिक्रमण की कार्रवाई के विरोध में आईं उमा भारती, पूर्व CM ने सड़क किनारे बेचा पोहा-जलेबी

टीकमगढ़। टीकमगढ़ शहर के व्यस्त सिविल लाइन रोड पर प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण...

मंत्री कृष्णा गौर ने पेश की सादगी की मिसाल, कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं के बीच बैठी नजर आईं

भोपाल। सादगी और विनम्रता का एक प्रेरणादायक उदाहरण हाल ही में सामने आया, जब...

प्रदेश की कृषि मण्डियों का होगा कायाकल्प: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विकास कार्यों के लिए दी 87.49 करोड़ की मंजूरी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेश की कृषि उपज मण्डी...

मुख्यमंत्री साय ने जांजगीर-चांपा जिले की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास को माउंट एवरेस्ट अभियान के लिए दीं शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में पर्वतारोही...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...