8.6 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेल17 साल के अयान ने मचाया गदर... UAE ने न्यूजीलैंड को हराकर...

17 साल के अयान ने मचाया गदर… UAE ने न्यूजीलैंड को हराकर रचा इतिहास

Published on

दुबई,

यूएई ने न्यूजीलैंड को तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में सात विकेट से हराकर सनसनी मचा दी. शनिवार (19 अगस्त) दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यूएई ने 143 रनों के टारगेट को 26 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. यूएई ने इंटरनेशनल क्रिकेट के इतिहास में पहली बार न्यूजीलैंड को मात दी. इससे पहले दोनों टीमों के बीच एक-एक टी20 और वनडे मैच खेला गया था, जिसमें कीवी टीम ने जीत हासिल की थी.

यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम ने सिर्फ 29 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और चार चौके शामिल थे. वहीं आसिफ खान ने 5 चौके और एक सिक्स की मदद से नाबाद 48 रन बनाए. वृत्ति अरविंद (25 रन) और बासिल हमीद (नाबाद 12 रन) ने भी यूएई की ऐतिहासिक जीत में अहम योगदान दिया.

न्यूजीलैंड के लिए कप्तान टिम साउदी, स्पिन गेंदबाज मिचेल सेंटनर और फास्ट बॉलर काइल जेमिसन को एक-एक सफलता हासिल हुई. गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वाले अयान खान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दोनों टीमों के बीच टी20 सीरीज का तीसरा एवं निर्णायक मुकाबला 20 अगस्त (रविवार) को दुबई में खेला जाएगा.

अयान खान की फिरकी में फंसे कीवी बल्लेबाज
टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने शुरुआत से ही विकेट गंवाए. एक समय उसने 65 रनों के स्कोर पर ही 5 विकेट गंवा दिए थे. तब ऐसा लग रहा था कि कीवी टीम 100 रन भी नहीं बना पाएगी, लेकिन मार्क चैपमैन ने शानदार बल्लेबाजी करके उसे आठ विकेट पर 142 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की.

चैपमैन ने 46 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें तीन चौके और इतने ही सिक्स शामिल रहे. इसके अलावा चाड बोवेस (21) और जिमी नीशम (21) ही बल्लेस से उपयोगी योगदान दे पाए. देखा जाए तो कीवी टीम के पांच बल्लेबाज तो दोहरे अंक में नहीं पहुंच पाए. यूएई के लिए बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अयान अफजल खान ने सबसे ज्यादा तीन और जवादुल्लाह ने दो विकेट हासिल किए.

न्यूजीलैंड की टीम यूएई के खिलाफ इस टी20 सीरीज में अपने सीनियर खिलाड़ियों के बगैर उतरी है. नियमित कप्तान केन विलियमसन चोटिल होने के चलते सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. वहीं डेवोन कॉन्वे. फिन एलन, डेरिल मिचेल और ईश सोढ़ी जैसे स्टार प्लेयर्स फ्रेंचाइजी क्रिकेट में व्यस्त हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में यूएई Vs न्यूजीलैंड
1996- वनडे मैच, न्यूजीलैंड 109 से जीता
2023- टी20 मैच, न्यूजीलैंड की 19 रन से जीत
2023- टी20 मैच, यूएई सात विकेट से जीता

Latest articles

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की छठी किश्त; 66 लाख किसानों के खातों में पहुँचेंगे 665 करोड़

जयपुर/जोधपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार, 22 अप्रैल को प्रदेश के अन्नदाताओं को...

पंजाब में बेअदबी पर बनेगा उम्रकैद का कानून: जैतो में सीएम मान ने दिए संकेत, 31 करोड़ की योजनाओं की दी सौगात

जैतो (फरीदकोट)। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जैतो शहर में लगभग...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...