8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल3 गेंदों पर 23 रन... बुरी तरह पीटे अर्शदीप सिंह, मिशेल ने...

3 गेंदों पर 23 रन… बुरी तरह पीटे अर्शदीप सिंह, मिशेल ने छक्कों की बरसात कर उतारा खुमार

Published on

रांची

टी20 में 19 ओवर के बाद न्यूजीलैंड (IND vs NZ) का स्कोर 6 विकेट पर 149 रन था। लग रहा था कि टीम 160 रनों तक भी नहीं पहुंच पाएगी, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर में सिर्फ दो ही रन दिये थे। उस ओवर में दो विकेट भी गिरे थे। आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह लेकर आए, लेकिन डैरेल मिशेल के इरादे कुछ और ही थे। उन्होंने छक्कों की बरसात कर भारतीय टीम को बैकफुट पर धकेल दिया।

लगातार तीन छक्के मारे
डैरेल मिशेल ने 20वें ओवर की पहली गेंद को लॉन्ग ऑन के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया। अर्शदीप सिंह का पैर क्रीज से आगे था और अंपायर ने इसे नो-बॉल करार दिया। फ्री हिट पर भी मिशेल ने छक्का जड़ दिया। अगली गेंद पर भी डैरेल मिशेल ने छक्का मारा। इसे छक्के के साथ ही मिशेल ने 26 गेंदों पर अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। तीसरा छक्का 86 मीटर लंबा था।

तीसरी गेंद पर भी चौका
डैरेल मिशेल ने 20वें ओवर की तीसरी लीगल गेंद पर भी चौका मार दिया। इस तरह ओवर की पहली तीन गेंदों पर ही अर्शदीप सिंह ने 23 रन खर्च कर दिये। आखिरी तीन गेंदबाजों पर अर्शदीप ने वापसी की और 4 रन ही दिये। इस तरह उन्होंने आखिरी ओवर में 27 रन खर्च कर दिये। चार ओवर के स्पेल में उनके खिलाफ 51 रन बने। उन्होंने अपने पहले और दूसरे ओवर में भी 11-11 रन खर्च किये थे।

दूसरा सबसे महंगा स्पेल
यह अर्शदीप सिंह के टी20 इंटरनेशनल करियर का दूसरा सबसे महंगा स्पेल है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पिछले साल अर्शदीप सिंह ने गुवाहाटी टी20 में 62 रन दिये थे। इसके अलावा उन्होंने किसी भी मुकाबले में 45 रनों से ज्यादा खर्च नहीं किये हैं। भारत के लिए 24 टी20 मैच खेल चुके अर्शदीप सिंह के नाम 37 विकेट हैं।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...