8.2 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलबलखाती-लहराती 3 खतरनाक गेंदें, शमी का लखनऊ में भौकाल, अंग्रेजों के डंडे...

बलखाती-लहराती 3 खतरनाक गेंदें, शमी का लखनऊ में भौकाल, अंग्रेजों के डंडे उड़ा दिए

Published on

लखनऊ

वर्ल्ड कप 2023 के अपने छठे मैच में जब भारतीय पारी सिर्फ 229 रन पर सिमट गई तब हर कोई यही सोच रहा था कि इंग्लिश टीम किसी घायल शेर की तरह पलटवार करेगी। स्कोर छोटा था, ऐसे में उम्मीद थी कि इंग्लैंड अपने हार के क्रम को तोड़ेगी। भारत सिर्फ विकेट लेकर ही दबाव बना सकता था। मैच में वापसी कर सकता था। और हुआ भी यही रविवार रात अटल बिहारी बाजपेयी इकाना स्टेडियम में अपने तेज गेंदबाजों ने आग उगलना शुरू किया। पांच ओवर में इंग्लैंड का स्कोर 30 रन हो चुका था। दोनों ओपनर्स सेट हो चुके थे। विकेट की सख्त दरकार थी। इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा के माथे पर शिकन बढ़ती जसप्रीत बुमराह ने कमाल कर दिया। बुमराह को लगातार दो गेंदों में विकेट लेता देखा मोहम्मद शमी भी जोश में आ गए।

कप्तान रोहित शर्मा ने मोहम्मद शमी को पहली बार छठे ओवर में अटैक पर लगाया। दो स्लिप के साथ गेंदबाजी कर रहे शमी ने सिर्फ तीन रन दिए। शमी की गाड़ी जब एक बार गर्म हो जाए तो फिर फर्राटा भरने में देर नहीं लगाताी और हुआ भी यही। अपने दूसरे ओवर में शमी और खतरनाक नजर आने लगे। शुरुआती पांच गेंदों में स्टोक्स को जमकर परेशान किया। लगातार बीट किया। संन्यास से वापस लौटे स्टोक्स तो गेंद छू भी नहीं पा रहे थे। इस बात को अपने इगो पर लेते हुए वही गलती कर दी, जो शमी चाहते थे। स्टोक्स 0 रन पर क्लीन बोल्ड हो गए। शमी ने क्या किया, चलिए उसे आप खुद नीचे लगे वीडियो से देख लीजिए…

ऐसे उड़ा बेन स्टोक्स का स्टंप्स
अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर स्टोक्स को आउट करने के बाद शमी ने अपने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर जॉनी बेयरस्टो को क्लीन बोल्ड कर दिया। वर्ल्ड कप 2019 में भारत के खिलाफ शतक बनाने वाले जॉनी बेयरस्टो इस बार 23 गेंद में सिर्फ 14 रन बनाकर चलते बने। इंग्लैंड को 39 रन पर लगा ये चौथा झटका था।

अब तीसरी गेंद देखिए
मोहम्मद शमी पर कप्तान रोहित शर्मा ने जब दूसरे स्पैल में भरोसा जताया तो उन्होंने इंग्लैंड की कमर तोड़कर रख दी। मोइन अली का वो बहुमूल्य विकेट लिया, जो भारत के लिए सिरदर्द साबित हो सकता था। लियाम लिविंगस्टोन और मोइन अली के बीच साझेदारी पनप रही थी। तभी शमी ने इंग्लैंड का स्कोर 81 /6 कर दिया।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...