8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeखेल4 0 4 4 6 4... बल्ला है या हथौड़ा, शुभमन गिल...

4 0 4 4 6 4… बल्ला है या हथौड़ा, शुभमन गिल ने अपने ही ‘टीममेट’ को कूट दिया

Published on

इंदौर

जबरदस्त फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने इंदौर में अपने ही ‘टीममेट’ को जमकर कूट दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में ओपनर शुभमन गिल ने आठवें ओवर में चार चौके और एक छक्के के बूते 22 रन ठोक दिए। सामने वही लॉकी फर्ग्यूसन थे, जो आईपीएल 2022 में शुभमन की टीम गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते थे। मगर यहां दोनों आमने-सामने थे। शुभमन ने पहली गेंद पर चौका मारा, लेकिन दूसरी गेंद डॉट रह गई। यहां से अगली चारों गेंदों को बाउंड्री पार भेजा। पांचवीं गेंद पर अपर कट से लगाया छक्का बताने के लिए काफी था कि शुभमन इस वक्त कितने आत्मविश्वास से भरे हुए हैं। इस दौरान उन्होंने सिर्फ 33 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

सचिन की तरह अपर कट
2003 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया गया सचिन का अपर कट दुनिया ने देखा था। शुभमन गिल कुछ इसी अंदाज में फर्ग्यूसन की पांचवीं बॉल पर छक्का उड़ाया। एक वक्त लगा कि गिल के भीतर खुद ‘क्रिकेट के भगवान’ की आत्मा आ गई हो। कप्तान रोहित शर्मा भी इस शॉट को देखकर दंग रह गए। खबर लिखे जाने तक दोनों ओपनर्स के बीच 165 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

रोहित ने की छक्के की बारिश
मुकाबले में कप्तान रोहित शर्मा भी बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। इस मैच से पहले रोहित शर्मा के नाम 268 छक्के थे, जबकि इस मुकाबले में पांचवां छक्का लगाते ही वह वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा सिक्स उड़ाने के मामले में सनथ जयसूर्या को पछाड़ चुके हैं। इस तरह हिटमैन के नाम 241 मैच में 270 से ज्यादा छक्के हो गए और 445 मैच में 270 सिक्स वाले श्रीलंकाई दिग्गज जयसूर्या देखते रह गए।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...