5.6 C
London
Friday, April 24, 2026
Homeखेलवर्ल्ड कप इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत, भारत ने भी एक...

वर्ल्ड कप इतिहास की 5 सबसे बड़ी जीत, भारत ने भी एक टीम की निकाली थी हवा​

Published on

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 24वां मैच ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड के बीच आज यानी 25 अक्टूबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने इतिहास रच दिया। उन्होंने वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। उन्होंने डच टीम को 309 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 399 रन बना डाले। ऐसे में 400 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए नीदरलैंड सिर्फ 90 रन पर ऑल आउट हो गई। आइये इसके अलावा नजर डालते हैं 4 अन्य वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे बड़ी जीत पर।

ऑस्ट्रेलिया- 275 रन VS अफगानिस्तान, पर्थ 2015
वर्ल्ड कप इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी ऑस्ट्रेलिया के ही नाम है। उन्होंने 2015 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को पर्थ में 275 रन से हराया था।

​इंडिया- 257 रन VS बरमुडा, पोर्ट ऑफ स्पेन 2007
तीसरी सबसे बड़ी जीत वर्ल्ड कप में रनों के अंतर से भारत के नाम है। पोर्ट ऑफ स्पेन में 2007 में भारत ने बरमुडा को 257 रन से हराया था।

साउथ अफ्रीका- 257 रन VS वेस्टइंडीज, सिडनी 2015
साउथ अफ्रीका ने 257 रन की बड़ी जीत वेस्टइंडीज के खिलाफ 2015 सिडनी में दर्ज की थी। यह वर्ल्ड कप के इतिहास की रनों के अंतर से चौथी सबसे बड़ी जीत थी।

ऑस्ट्रेलिया- 256 रन VS नमीबिया, पोस्टरफूर्म 2003
ऑस्ट्रेलिया ने 2003 के वर्ल्ड कप में नमीबिया को 256 रन से पोस्टरफूर्म में हराया था। यह वर्ल्ड कप की पांचवीं सबसे बड़ी जीत (रनों के अंतर से) थी।

Latest articles

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 92 वर्षीय डॉ. निर्मल घोष को किया सम्मानित, आपातकाल के संघर्षों को किया याद

बैकुंठपुर (कोरिया)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के प्रवास...

ओसियां को 416 करोड़ की सौगात: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की खेल स्टेडियम की घोषणा, बोले- उन्नत तकनीक से समृद्ध बनें किसान

ओसियां (जोधपुर)। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ओसियां उपखण्ड मुख्यालय के दौरे के...

जयपुर में ‘ग्राम-2026’ का शंखनाद: दिल्ली इन्वेस्टर मीट में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को किया आमंत्रित

नई दिल्ली/जयपुर। राजस्थान की कृषि विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...