3 C
London
Monday, May 11, 2026
Homeखेल62 खिलाड़ियों ने छोड़ा भारत… IPL के सस्पेंड होने पर बड़ा फैसला,...

62 खिलाड़ियों ने छोड़ा भारत… IPL के सस्पेंड होने पर बड़ा फैसला, जल्द लिया जाएगा एक्शन

Published on

नई दिल्ली

भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण आईपीएल एक हफ्ते के लिए स्थगित होने के बाद टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी शनिवार को अपने अपने देश लौट गए। जम्मू और पठानकोट में हवाई हमले की चेतावनी के बाद धर्मशाला में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच गुरुवार का मैच बीच में ही रद्द होने के एक दिन बाद आईपीएल भी स्थगित कर दिया गया था।

आईपीएल के खिलाड़ी लौटे देश
टूर्नामेंट स्थगित होने के बाद से खिलाड़ी और सहयोगी स्टाफ अपने अपने शहर लौटने लगे जबकि कई विदेशी खिलाड़ी भी लौट रहे हैं । आरसीबी के विदेशी खिलाड़ियों में टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, रोमारियो शेफर्ड, फिल साल्ट , जोश हेजलवुड, लुंगी एंगिडि और नुवान तुषारा हैं। विदेशी सहयोगी स्टाफ में मुख्य कोच एंडी फ्लावर, गेंदबाजी कोच एडम गिफिथ, क्रिकेट परिचालन निदेशक मो बोबाट, टीम फिजियो इवान स्पीचली और विशेषज्ञ फ्रेडी विल्डे शामिल हैं।

आरसीबी ने बयान में कहा, ‘हम बीसीसीआई, स्थानीय अधिकारियों और पुलिस के सहयोग के लिए शुक्रगुजार हैं।’ लखनऊ सुपर जाइंट्स के एक अधिकारी ने भी बताया कि उसके कुछ विदेशी खिलाड़ी शनिवार को चले गए हैं जबकि कुछ अभी भारत में ही रुकेंगे। मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाड़ी अपने अपने गंतव्य को चले गए हैं।

खिलाड़ियों की उपलब्धता पर सवाल
आईपीएल टीमों के भंग होने और विदेशी खिलाड़ियों के घर लौटने के बावजूद, IPL को लेकर उम्मीदें बनी हुई हैं। BCCI इसे मई में ही पूरा कराने की कोशिश कर रहा है। लेकिन, एक रिपोर्ट में कहा गया है कि अगर IPL 25 मई के बाद जाता है, तो सभी विदेशी खिलाड़ी शायद उपलब्ध न हों। IPL का शेड्यूल इस तरह बनाया गया था कि टूर्नामेंट खत्म होने और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट शुरू होने के बीच में ब्रेक मिल सके। रिपोर्ट में आगे बताया गया है, ऐसा इसलिए है क्योंकि कई खिलाड़ियों की द्विपक्षीय प्रतिबद्धताएं हैं। इसके अलावा, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच WTC का फाइनल 11 जून को लॉर्ड्स में शुरू होगा।

वंदे भारत से दिल्ली आए थे खिलाड़ी
सूत्र के अनुसार केकेआर के खिलाड़़ी हैदराबाद से चले गए हैं जहां उन्हें शनिवार को सनराइजर्स हैदराबाद से खेलना था। धर्मशाला में आईपीएल मैच रद्द होने के बाद पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे। उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच अलग अलग बैच में होशियारपुर से जालंधर रेलवे स्टेशन लाया गया था। इसके बाद विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस से उन्हें दिल्ली लाया गया।

पंजाब किंग्स के एक सूत्र ने बताया कि उसके अधिकांश विदेशी खिलाड़ी रवाना हो गए हैं। इस बीच बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने कहा कि हालात की व्यापक समीक्षा के बाद टूर्नामेंट का संशोधित कार्यक्रम और वेन्यू की जानकारी दी जाएगी।

Latest articles

PM मोदी बोले- पेट्रोल-डीजल का कम करें उपयोग, भारत में तेल के कुएं नहीं

आज वर्क फ्रॉम होम की जरूरत, एक साल तक सोना न खरीदें बेंगलुरु/हैदराबाद। पीएम नरेंद्र...

भेल गांधी मार्केट में 13 साल बाद हुआ चुनाव, महेंद्र नामदेव ‘मोनू’ बने नए अध्यक्ष

व्यापारी संघ चुनाव: 95 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान, महेंद्र ने 57 मतों के...

भोपाल-जेवर एयरपोर्ट के बीच 1 जुलाई से शुरू होगी पहली फ्लाइट, NCR कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा फायदा

भोपाल। राजा भोज एयरपोर्ट से जल्द ही यात्रियों को जेवर एयरपोर्ट के लिए सीधी...

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 : भोपाल की 80 पिछली गलियां होंगी चमकदार, गंदगी मिलने पर अफसरों पर होगी कार्रवाई

भोपाल। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर भोपाल नगर निगम ने शहरभर में बड़े स्तर...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...