21 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeखेल9 बाउंड्री 42 गेंद... सरफराज ने निकाला कीवी गेंदबाजों का तेल, तूफानी...

9 बाउंड्री 42 गेंद… सरफराज ने निकाला कीवी गेंदबाजों का तेल, तूफानी अंदाज में ठोकी फिफ्टी

Published on

बेंगलुरु:

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन टीम इंडिया के लिए सरफराज खान ने सिर्फ 42 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। टीम इंडिया के लिए सरफराज खान करियर के चौथे टेस्ट मैच में मैदान पर उतरे थे। इस तरह सरफराज खान ने चार टेस्ट मैच में चार फिफ्टी ठोक दी है। अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान सरफराज ने वनडे के अंदाज में 6 चौका और 3 छक्के भी उड़ाए। रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर सरफराज खान ने क्रीज पर आते ही धूम धड़ाका करना शुरू कर दिया।

अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान सरफराज खान ने विराट कोहली के साथ मिलकर 87 रन की पार्टनरशिप कर ली थी। अर्धशतक पूरा के बाद भी सरफराज खान नहीं रुके और कीवी बल्लेबाजों के खिलाफ और ज्यादा आक्रामक हो गए। इस दौरान उनकी बल्लेबाजी की सबसे अच्छी बात यह रही थी कि उन्होंने तेजी से रन बनाने के साथ-साथ अपने विकेट को भी बचा रखा।

पहली पारी में नहीं खुल पाया था खाता
न्यूजीलैंड के खिलाफ बेंगलुरु टेस्ट मैच की पहली पारी में सरफराज खान अपना खाता भी नहीं खोल पाए थे। पहली पारी में सिर्फ सरफराज खान ही नहीं, टीम सभी बल्लेबाजों की हालत खराब थी। यही कारण है कि टीम इंडिया सिर्फ 46 रन के स्कोर पर सिमट गई। भारतीय टीम के लिए पहली पारी में सिर्फ ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ही एक ऐसे बल्लेबाज थे, जिन्होंने दहाई के आंकड़े को पार किया था।

हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम जब बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरी तो पिच बल्लेबाजी के लिए काफी आसान हो गई थी। ऐसे में मेहमान टीम ने रचिन रविंद्र की शतकीय पारी की मदद से 402 रन बना लिए। इस तरह टीम इंडिया पर कीवी टीम को 356 रनों की विशाल बढ़त मिली, लेकिन इसके जवाब में भारतीय टीम ने भी अब न्यूजीलैंड को करारा जवाब दिया है।

Latest articles

तमिलनाडु में विजय का होगा ‘राजतिलक’, राज्यपाल से मिले, समर्थन का आंकड़ा हुआ पूरा

चेन्नई। तमिलनाडु में काफी मशक्कत के बाद आखिर टीवीके चीफ विजय को राज्यपाल से...

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

संजू सैमसन ने डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा, अब AB de Villiers की बारी, जड़े इस साल 21 छक्के

नई दिल्ली। संजू सैमसन इस समय ज़बरदस्त फॉर्म में हैं। मंगलवार को उन्होंने दिल्ली...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...