16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeखेलअब्दुल समद की गलती, रसेल का फील्ड में कमाल, बेसहारा होकर राहुल...

अब्दुल समद की गलती, रसेल का फील्ड में कमाल, बेसहारा होकर राहुल त्रिपाठी को लौटना पड़ा पवेलियन

Published on

अहमदाबाद

आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम क्वालीफायर मुश्किल में नजर आ रही है। पावरप्ले में मिचेल स्टार्क की बॉलिंग ने बल्लेबाजों के छक्के छुड़ाए। पहले उन्होंने ट्रेविस हेड को खाता नहीं खेलने दिया। फिर नितीश रड्डे और शाहबाज अहमद भी स्टार्क का शिकार बने। इस बीच राहुल त्रिपाठी क्रीज पर चुके रहे और पहले हेनरिच क्लासेन फिर अब्दुल समद के साथ मिलकर उन्होंने पारी को आगे बढ़ाया।

समद की गलती और आउट हुए त्रिपाठी
राहुल त्रिपाठी कभी कोलकाता नाइट राइडर्स के प्रमुख बल्लेाज हुआ करते थे। लेकिन इस आईपीएल में वह हैदराबाद के लिए खेल रहे हैं। नंबर तीन पर आकर उन्होंने क्वालीफायर में अच्छी बैटिंग कर रहे थे। उन्होंने अर्धशतक लगाया और लगा कि टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा देंगे। लेकिन अब्दुल समद की वजह से उन्हें रन आउट होना पड़ा। 14वें ओवर में समद शॉट खेलकर भागे तो राहुल को भी भागना पड़ा।

यहीं पटरी से उतरी पारी
राहुल त्रिपाठी के रन आउट होते ही हैदराबाद की पारी पटरी से उतर गई। 5 रन बनाने में टीम के 4 बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। त्रिपाठी के आउट होने के बाद अगली ही गेंद पर इम्पैक्ट प्लेयर सनवीर सिंह खाता खोले बिना बोल्ड हो गए। अब्दुल समद खुद भी अगले ही ओवर में आउट हो गए। 121 पर हैदराबाद ने 5 विकेट खो ए थे और 126 पर पहुंचने तक 9 विकट हो गया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...