12.3 C
London
Wednesday, April 22, 2026
Homeखेलपाकिस्तान के खिलाफ भारत के सपोर्ट में अफगानी बाला, बोल्ड अदाओं से...

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के सपोर्ट में अफगानी बाला, बोल्ड अदाओं से जीता फैंस का दिल

Published on

कोलंबो

एशिया कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार टक्कर हो रही है। ग्रुप स्टेज में भी दोनों टीमें एक दूसरे टकराई थी लेकिन बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका था। ऐसे में सुपर-4 में दूसरी बार भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से फैंस में जोश भर आया है। ऐसी ही एक फैंस हैं वाजमा अयूबी। अफगानिस्तान की ये खूबसूरत बाला भारतीय क्रिकेट टीम की जबरा फैन हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए वाजमा ने टीम इंडिया की जर्सी में एक वीडियो शेयर किया है। अपने इस वीडियो में वाजमा ने भारतीय टीम को ऑ द बेस्ट कहा।

बता दें कि वाजमा एक अफगानी मॉडल हैं और क्रिकेट की बहुत बड़ी फैन हैं। उन्हें कई मौकों पर देखा गया कि वह मैच देखने स्टेडियम पहुंचीं हैं। इसके अलावा वाजमा भारतीय टीम की कट्टर समर्थक हैं। खास तौर से पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में तो वह हर बार टीम इंडिया की जर्सी में उसे सपोर्ट करती हुई दिखी हैं।

कौन हैं वाजमा अयूबी?
वाजमा अफगानिस्तान से ताल्लुक रखती हैं। मॉडलिंग के साथ-साथ वह सोशल वेलफेयर के कामों से भी जुड़ी हुई है। इसके अलावा वह एक सफल बिजनेस वुमन भी हैं। वहीं क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है। यूएई में खेले गए टी20 विश्व कप के दौरान भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच में वाजमा टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची थीं।

सुपर-4 के मैच में भी बारिश
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 के मुकाबले में भी बारिश ने दखल दे दी। इस मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। बैटिंग में टीम इंडिया के लिए कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की और पहले विकेट के लिए 121 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप कर दी।

शुभमन और रोहित शर्मा दोनों ने ही अपना-अपना अर्धशतक पूरा किया था। इसके बाद विराट कोहली और केएल राहुल ने क्रीज पर अपने पैर जमाए ही थे कि बारिश के कारण खेल को रोकना पड़ गया। बारिश इतनी तेज थी कि पूरे मैदान पर कर्वस से ढकना पड़ गया। खेल रुकने तक टीम इंडिया ने 24.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 147 रन बना लिए थे।

Latest articles

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी ने एआई इम्पैक्ट समिट-2026 की तर्ज पर भारत के पहले एआई फेस्ट की मेजबानी

चंडीगढ़ l इंडिया एआई मिशन को मजबूती देने के लिए सीयू एआई मिशन लॉन्च...

अवैध प्लाटिंग और अतिक्रमण पर सख्ती बरतें, कोताही बर्दाश्त नहीं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कड़े निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने...

राजस्थान: पेयजल संकट से निपटने के लिए सरकार का ‘सुपर एक्शन’, दो दिन में ठीक हुए 1500 से ज्यादा हैंडपंप

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...